प्रदर्शनकारियों का भाजपा प्रदेश मंत्री के काफिले पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बुधवार सुबह यूपी गेट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के काफिले पर हमला कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने 40 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान 25 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता चोटिल हुए।
By Saurabh PandeyEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 07:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बुधवार सुबह यूपी गेट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के काफिले पर हमला कर दिया। प्रदेश मंत्री का स्वागत करने जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों ने तलवार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने 40 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें