Move to Jagran APP

Ghaziabad: फ्लैट में देह व्यापार करा रहा था दंपती, छह महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले; नौ गिरफ्तार

पुलिस ने साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक में किराए के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से दंपती सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। उनमें तीन महिलाएं और सात पुरूष शामिल हैं।

By GeetarjunEdited By: Published: Sat, 10 Sep 2022 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Sep 2022 05:55 PM (IST)
Ghaziabad: फ्लैट में देह व्यापार करा रहा था दंपती, छह महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले; नौ गिरफ्तार
फ्लैट में देह व्यापार करा रहा था दंपती, छह महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

गाजियाबाद [अवनीश मिश्र]। पुलिस ने साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक में किराए के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से दंपती सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। उनमें तीन महिलाएं और छह पुरूष शामिल हैं।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक के एक फ्लैट में देह व्यापार होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार सिंह शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस टीम के साथ फ्लैट पर छापा मारा। मौके पर तीन महिलाएं और तीन पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

ये भी पढ़ें- Sonipat Road Rage Murder: मोनिका को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, फरार तीन दोस्तों की तलाश जारी

अवैध धंधे में शामिल तीन अन्य पुरूष भी मौके पर मिले। फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। पकड़े गए लोगों की पहचान मोहल्ला भानपाड़ा थाना अतरौली जिला अलीगढ़ के शाहरूख, अरशद व शाहरूख, रामनगर शाहदरा दिल्ली के गगन अरोड़ा, शालीमार गार्डन के सारिक व अंकित के रूप में हुई। गिरफ्तार महिलाओं में एक सीमापुरी दिल्ली, एक सुभाष नगर विष्णु गार्डन दिल्ली व एक शालीमार गार्डन की रहने वाली है।

सात हजार रुपये प्रति माह किराए पर लिया था फ्लैट

साहिबाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सारिक और उसकी पत्नी गिरोह चला रही थी। उन्होंने करीब एक माह पहले सात हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से फ्लैट किराए पर लिया था। उसी में देह व्यापार करा रहे थे। उसकी पत्नी भी मौके से पकड़ी गई है।

ये भी पढ़ें- DDA Flats: डीडीए अगले सप्ताह लांच करेगा फ्लैट्स की स्कीम, जानिए कीमत समेत अन्य जरूरी बातें

वह और दोनों अन्य महिलाएं देह व्यापार कर रही थीं। गगन, शाहरूख और अरशद ग्राहक थे। अंकित और दूसरा शाहरूख सारिक व उसकी पत्नी को अवैध धंधा चलाने में मदद करते थे। वह ग्राहक ढूंढकर लाते थे। फ्लैट के आसपास घूमकर पुलिस पर नजर रखते थे।

हर चीज का वसूलते थे रुपया

प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सारिक ग्राहकों व देह व्यापार करने वाली महिलाओं दोनों से रुपये वसूलता था। कमरे के लिए ग्राहकों से पांच सौ से आठ सौ रुपये लेता था। देह व्यापार करने वाली महिलाओं से 200 रुपये लेता था। महिलाएं ग्राहकों से एक से तीन हजार रुपये तक लेती थीं। वह अंकित व शाहरूख को कमाई में से 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा देता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.