विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: मुस्लिम युवक ने कुत्ते के गले में श्रीराम नाम लिखा पटका बांधकर घुमाया, गिरफ्तार

Published: Tue, 23 Jan 2024 08:02 AM (IST)

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को थाना कौशाम्बी पुलिस को डायल 112 के ...और पढ़ें

मुस्लिम युवक ने कुत्ते के गले में श्रीराम नाम लिखा पटका बांधकर घुमाया, गिरफ्तार
मुस्लिम युवक ने कुत्ते के गले में श्रीराम नाम लिखा पटका बांधकर घुमाया, गिरफ्तार

HighLights

  1. कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन का मामला
  2. वहाब के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन में सोमवार शाम को मुस्लिम युवक ने कुत्ते के गले में श्रीराम का पटका बांध कर घुमाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को थाना कौशाम्बी पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वैशाली सेक्टर तीन में एक धर्म विशेष के युवक ने एक कुत्ते के बच्चे के गले में श्रीराम नाम लिखा पटका डालकर घुमाया।

कौशाम्बी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो प्रकरण सही पाया गया। पुलिस ने आरोपित वहाब के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।वह वैशाली में पनीर की दुकान पर रिश्तेदार के यहां काम करता था।