Move to Jagran APP

अर्थला में शनिवार तो तोड़े जाएंगे अवैध मकान, प्रशासन ने मुनादी कराकर दी जानकारी Ghaziabad News

अर्थला झील पर बने मकानों पर शनिवार को प्रशासन का बुल्डोजर चलाया जाएगा। झील की जमीन के मकानों को शुक्रवार को चिह्नित कर लिया गया।

By Edited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 10:26 PM (IST)
अर्थला में शनिवार तो तोड़े जाएंगे अवैध मकान, प्रशासन ने मुनादी कराकर दी जानकारी Ghaziabad News
अर्थला में शनिवार तो तोड़े जाएंगे अवैध मकान, प्रशासन ने मुनादी कराकर दी जानकारी Ghaziabad News

गाजियाबाद, जेएनएन। अर्थला झील पर बने मकानों पर शनिवार को प्रशासन का बुल्डोजर चलाया जाएगा। झील की जमीन के मकानों को शुक्रवार को चिन्हित कर लिया गया है। साथ ही नगर निगम और प्रशासन की टीम ने मुनादी कराकर लोगों से मकान खाली करने की अपील भी कर चुकी है। 19 अगस्त को प्रशासन को एनजीटी में अपनी एक्शन रिपोर्ट पेश करनी है।

loksabha election banner

अर्थला झील की जमीन पर बने करीब 550 मकानों को तोड़ने के आदेश एनजीटी ने दिये हैं। मामले में 19 अगस्त को अगली सुनवाई होनी है जिसमें प्रशासन को कार्रवाई के संबंध में जवाब देना है। शनिवार को टीम यहां मकान तोड़ने की कार्रवाई करेगी। इससे पहले नगर निगम के जोनल प्रभारी पुलिसबल के साथ कॉलोनी में पहुंचे और लोगों से घर खाली करने की अपील की है। बालाजी विहार में टीम ने मुनादी की और कार्रवाई के विषय में बताया।

वहीं, जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि आला अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्रवाई से पूर्व ही भारी पुलिसबल और पीएसी पहुंच जाएगी। बालाजी विहार के मकानों को तोड़ा जाएगा।
लोगों की हड़ताल रही जारी
उधर, मकानों पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों की भूख हड़ताल लगातार जारी रही। लोगों ने फिर मांग की कि उनके मकानों को स्टांप शुल्क लेकर नियमित किया जाए। लोगों का आरोप है कि भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की तबीयत बिगड़ रही है लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर किसी की जान जाती है तो प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.