तीन बच्चे की मां को हो गई गैर मर्द से मोहब्बत, पति को दिया ऐसा जवाब
पति से मनमुटाव के चलते उसका पिछले दो वर्षों से एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
गाजियाबाद (जेएनएन)। शहर की एक कॉलोनी निवासी तीन बच्चों की मां सोमवार सुबह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ गई। महिला का पिछले काफी समय से एक युवक से प्रेमी प्रसंग चल रहा था। महिला के घर से चले जाने के बाद उसके पति व मायके वालों ने थाने पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक कॉलोनी में एक महिला की शादी दस वर्ष पूर्व कॉलोनी के ही एक युवक के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। महिला का अपने पति से मनमुटाव होने के कारण उसका पिछले दो वर्षों से एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब महिला के पति को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया।
महिला के पति ने इसकी शिकायत उसके माता-पिता से भी की, लेकिन उसके बाद भी महिला का अपने प्रेमी से मिलना बंद नहीं हुआ। सोमवार सुबह महिला अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी।
इस दौरान जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो महिला अपने तीनों बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के पास चली गई। परिजनों को इसकी खबर लगते ही उन्होंने महिला को फोन कर काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मान रही है।