विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MLC Chunav Result 2022: मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट पर भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज जीते, सपा-रालोद गठबंधन के सुनील रोहटा को हराया

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2022 12:53 PM (IST)

MLC Chunav Result 2022 गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्र की विधान परिषद सदस्य सीट पर भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज ने जीत दर्ज की ...और पढ़ें

MLC Chunav Result 2022: भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज मेरठ-गाजियाबाद से जीते
MLC Chunav Result 2022: भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज मेरठ-गाजियाबाद से जीते

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। विधान परिषद सदस्य चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्र की विधान परिषद सदस्य सीट पर भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज ने जीत दर्ज की है। धर्मेंद्र भारद्वाज को 3708 वोट मिले। वहीं सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सुनील रोहटा को 216 वोट मिले। 116 वोट निरस्त हो गए। चुनाव में कुल 4140 वोट पड़े थे।

बता दें कि गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्र की इस विधान परिषद सदस्य सीट के अंतर्गत चार जिले गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत आते हैं। इस सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज, सपा-रालोद गठबंधन से सुनील कुमार रोहटा और चार निर्दलीय प्रत्याशी यामीन, राकेश कुमार, राहुल कुमार और सलेक चंद मैदान में थे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा और सपा के प्रत्याशी की थी, दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही थी।

उल्लेखनीय है कि विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए जिले में शनिवार को 11 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। शाम चार बजे तक जिले में कुल 96.25 प्रतिशत मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान किया था। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल, महापौर आशा शर्मा, गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट से विधायक अतुल गर्ग ने जिला पंचायत कार्यालय में मतदान किया था।

UP MLC Chunav Result 2022 LIVE: विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा का जलवा, 36 में से 33 सीट जीती, समाजवादी पार्टी का सफाया

Koo App
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022