Move to Jagran APP

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वैशाली में अनिल सक्सेना की घर पर बेरहमी से हत्या, गोद ली गई किशोरी लापता

Ghaziabad News कमरे में उनके पति अनिल सक्सेना का शव पड़ा था। अनिल के गले हाथ व पैर में रस्सी बंधी थी। उन्होंने घटना की पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।

By Avaneesh kumar MishraEdited By: Pradeep Kumar ChauhanPublished: Thu, 22 Sep 2022 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 07:33 PM (IST)
Ghaziabad News: गाजियाबाद के वैशाली में अनिल सक्सेना की घर पर बेरहमी से हत्या, गोद ली गई किशोरी लापता
पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

साहिबाबाद [अवनीश मिश्र]। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार में बृहस्पतिवार शाम को अधेड़ व्यक्ति की फ्लैट में हत्या कर दी गई। वारदात में गोद ली गई किशाेरी का हाथ हाेने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। वैशाली सेक्टर-चार में 58 वर्षीय अनिल सक्सेना पत्नी पिंकी सक्सेना व गोद ली गई 13 वर्षीय किशोरी के साथ में रहते थे।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पिंकी दिल्ली से वापस पर घर लौटीं। उन्होंने अपनी चाबी से फ्लैट का ताला खोला। अंदर कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में उनके पति अनिल सक्सेना का शव पड़ा था। अनिल के गले, हाथ व पैर में रस्सी बंधी थी। उन्होंने घटना की पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

गोद ली गई किशोरी लापता

अनिल सक्सेना व पिंकी ने एक किशोरी को गोद लिया था। वह फ्लैट से लापता है। उसका सामान भी गायब है। उस पर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पिंकी दिल्ली में मलेरिया विभाग में कार्यरत हैं। अनिल गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और स्वान दल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है।

सुरक्षित है सामान

पुलिस ने बताया कि फ्लैट से कोई भी सामान गायब नहीं है। इस कारण लूट के विरोध में हत्या की बात सामने नहीं आ रही है। एक संदिग्ध युवक के बारे में जानकारी हासिल हुई है। उसका मृतक के परिवार से क्या संबंध था उस दिशा में भी जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.