विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर मां से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 17 Jan 2024 12:39 AM (IST)

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला के बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने और ...और पढ़ें

गाजियाबाद में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर मां से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।
गाजियाबाद में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर मां से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला के बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की आरोपित की गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

महिला ने बताया कि वह लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहां एक युवक भी का करता था। उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने फैक्ट्री में ठेकेदार आरोपित के मौसा से शिकायत की। उन्होंने उसे फैक्ट्री से भगा दिया।

संबंध नहीं बनाने पर बच्चे की हत्या की धमकी

आरोप है कि इसी माह आरोपित युवक उनके कमरे पर आया। किराये पर कमरा दिलाने की बात कहकर कमरे में घुस गया। उनके बच्चे की गर्दन पर चाकू लगा दिया। संबंध नहीं बनाने पर बच्चे को मारने की धमकी दी। ये डर दिखाकर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस व अन्य से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- राम और लवकुश मिलाप: जब मिले तो आंखों से छलक उठे आंसू, घर से 650 किमी दूर दिल्ली के पास इस शहर में हुई मुलाकात