Move to Jagran APP

महिला का धर्म परिवर्तन कराकर रचाई शादी, पति अब कर रहा उत्पीड़न Ghaziabad News

गाजियाबाद में एक महिला ने गैर समुदाय के एक शख्स पर परिवर्तन कराकर शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति परेशान कर रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 07:29 PM (IST)
महिला का धर्म परिवर्तन कराकर रचाई शादी, पति अब कर रहा उत्पीड़न Ghaziabad News
महिला का धर्म परिवर्तन कराकर रचाई शादी, पति अब कर रहा उत्पीड़न Ghaziabad News

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। विजय नगर स्थित सैन विहार में एक युवक ने दलित महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी रचा ली। आरोपित महिला पर जादू-टोना कराने का आरोप लगा सालों से उसका उत्पीड़न कर रहा है। महिला ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

गाजियाबाद के अंबेडकर निवासी महिला ने बताया कि आठ साल पहले सैन विहार निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिन बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने उसके स्वजनों से शादी की बात की। स्वजनों ने धर्म अलग होने के कारण शादी कराने से इन्कार कर दिया। पति ने शादी करने से पहले उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। उसका नाम भी बदल दिया गया।

दोनों ने बाद में कोर्ट में शादी कर ली। दोनों का सात साल का एक बेटा है। अब वह चरित्र गलत बताकर उसके साथ मारपीट करता है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि पति-पत्नी अलग-अलग धर्म से हैं। महिला पति के साथ रहना चाहती है। पति पर मारपीट का आरोप और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर चौकी प्रभारी को जांच सौंप दी है।

घर वालों ने भी दुत्कारा

पीड़िता के स्वजनों ने अपनी मर्जी से शादी करने पर उसे दुत्कार दिया है। आरोपित उस पर जादू-टोने कराने का आरोप लगाता है। जादू-टोने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करता है। वह अब मजबूरी का लाभ ले रहा।

दूसरी शादी चाहता है

पीड़िता ने बताया कि आरोपित बार-बार यह कहता है कि वह गैर मजहब में शादी कर फंस गया है। उसे अब मुस्लिम लड़की से शादी करनी है। उसे छोड़ने के लिए उसके चरित्र को गलत ठहराता है। वह अपने बेटे की शिक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित है।

पुलिस के सामने हुआ निर्वस्त्र

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति को थाने में बुलाया। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो उसने थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोपित थाने में चिल्लाते हुए कहा कि वह शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। इसके बाद आरोपित पुलिसकर्मियों के कमरे जाकर निर्वस्त्र हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.