Move to Jagran APP

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सुरक्षित नहीं लड़कियां, 5 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के बाद दहशत में आए लोग

जिले में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। हैवानियत के बाद उनका कत्ल किया जा रहा है। रंगदारी के लिए मौत के घाट उतारा जा रहा है। इससे लोग खौफजदा हैं। बच्चियों को लेकर काफी चिंतित हैं। जिले में कमिश्नरेट सिस्टम भी लागू हो चुका है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Sun, 04 Dec 2022 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 10:03 AM (IST)
Ghaziabad News: गाजियाबाद में सुरक्षित नहीं लड़कियां, 5 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के बाद दहशत में आए लोग
गाजियाबाद में सुरक्षित नहीं लड़कियां, फाईल फोटो

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता: जिले में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। हैवानियत के बाद उनका कत्ल किया जा रहा है। रंगदारी के लिए मौत के घाट उतारा जा रहा है। इससे लोग खौफजदा हैं। बच्चियों को लेकर काफी चिंतित हैं। जिले में कमिश्नरेट सिस्टम भी लागू हो चुका है। बावजूद इसके इस पर अंकुश नहीं लग रहा है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

loksabha election banner

उम्मीदों पर फिरा पानी 

बढ़ते अपराध को लेकर जिले में कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया। तेजतर्रार आइपीएस अजय मिश्र को पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। उन्होंने चार्ज संभाल लिया। लोगों को उम्मीद जगी कि अब अपराध पर अंकुश लगेगा लेकिन इस पर पानी फिर गया। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा करके दरिंदगी करके मार डाला गया। इससे लोगों में फिर से निराशा आ गई।

मासूम से दरिंदगी करने वालों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस 

लिंक रोड थाना क्षेत्र में 15 अक्टूबर की सुबह रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ ढाई साल की लावारिस बच्ची मिली। चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। डेढ़ माह से ज्यादा का समय बीत गया। पुलिस न तो बच्ची की पहचान कर पाई और न ही उसके साथ हैवानियत करने वाले का पता लगाकर गिरफ्तार कर सकी।

सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी 

खोड़ा थाना क्षेत्र की एक किशोरी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में उसने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। तीन आरोपित जेल में हैं। उनमें से एक का डीएनए किशोरी के बेटे से मिला है।

रंगदारी के लिए मार डाला 

नंदग्राम थाना क्षेत्र नई बस्ती से 20 नवंबर को 11 साल की खुशी अगवा हुई। बदमाशों ने उसके स्वजन से 30 लाख की फिरौती मांगी। बुलंदशहर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले के आरोपित पकड़े गए हैं। इसके पहले 18 अगस्त को मोदीनगर थाना क्षेत्र में नाै साल की बच्ची को अगवा करके दुष्कर्म के बाद मार डाला गया।

थाना प्रभारियों पर कार्रवाई नहीं 

नंदग्राम थाना में फिरौती के लिए हुई 11 साल की बच्ची की हत्या के मामले में तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने निरीक्षक अपराध इसरार अहमद, मोरटा चौकी प्रभारी रविता चौधरी, नंदग्राम चौकी प्रभारी प्रवेंद्र व सिहानी चुंगी चौकी प्रभारी विशाल सिह को लाइन हाजिर किया था। इसके पहले खोड़ा व लिंक रोड थाना क्षेत्र में बच्चियों के साथ हुए अपराधों में किसी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि ऐसे गंभीर मामलों में थाना प्रभारियों की जवाबदेही मानते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

बच्चियों के साथ आए दिन गंभीर घटनाएं हो रही हैं। इससे कानून-व्यवस्था की पोल खुल रही है। इसकी राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग में शिकायत करूंगी।

- राजदेवी चौधरी, पूर्व सदस्य, राज्य महिला आयोग।

जिले में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से अपराधों पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी थी। उस पर पानी फिर गया। पुलिस को महिला संबंधी अपराध पर विशेष ध्यान देना होगा।

- नरगिस, वसुंधरा।

महिला संबंधी अपराध 

अपराध -     वर्ष 2002 -   2021 -    2020

दुष्कर्म -             84   -     59    -    22

हत्या -                21 -      14 -       17

दहेज हत्या -        41 -      36 -       27

अपहरण -         104 -     107 -    100

छेड़खानी -        158 -     162 -    126

महिला उत्पीड़न - 715 -   543 -     203

Ghaziabad Crime: 5 साल की बच्ची के साथ हुई थी दरिंदगी की हदें पार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.