Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Crime: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, जबरन किया निकाह; मारपीट के बाद अश्लील वीडियो भी बनाए

    By Vikas VermaEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 08:00 PM (IST)

    गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात सितंबर 2022 की है। तभी से आरोपित युवती का शारीरिक शोषण कर रहे थे। आरोप है कि एक आरोपित ने युवती से जबरन निकाह भी कर लिया। दोनों तभी से उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। जब युवती से सहन नहीं हुआ तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत की।

    Hero Image
    गाजियाबाद में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद किया निकाह। दो साल बाद शादी से मुकरा आरोपी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात सितंबर 2022 की है। तभी से आरोपित युवती का शारीरिक शोषण कर रहे थे। आरोप है कि एक आरोपित ने युवती से जबरन निकाह भी कर लिया। दोनों आरोपित तभी से उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब युवती से सहन नहीं हुआ तो उन्होंने डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव से इसकी शिकायत की। उनके आदेश पर भोजपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

    भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती के मुताबिक, सितंबर 2022 में वे बाजार जा रही थी। इस बीच रास्ते में दो आरोपित आए और जबरन बंद पड़े एक मकान में ले गए। वहां नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके साथ आरोपितों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध पर उन्हें पीटा भी। आरोपितों ने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी से बताया तो जान से मार देंगे। दहशत में आकर युवती चुप हो गई।

    निकाह के बाद शारीरिक शोषण करता रहा

    इसके कुछ दिन बाद एक आरोपित उन्हें जबरन अपने साथ ले गया और निकाह कर लिया। उस समय वहां दूसरा आरोपित भी मौजूद था। उसके बाद आरोपितों ने उनका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। निकाह के बाद आरोपित उसे अपने पास ही रखने लगा। जब काफी दिन तक युवती घर नहीं आई तो स्वजन ने भोजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। नवंबर 2022 में युवती भोजपुर पहुंची और आरोपितों के दबाव में पुलिस को बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। इसके बाद भी सालभर आरोपित युवती का शारीरिक शोषण करते रहे। उनका अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है।

    आरोपी बाद में निकाह से मुकर गया

    अब कुछ दिन पहले आरोपित ने कहा कि उनका कोई निकाह हुआ ही नहीं है। परेशान होकर युवती ने भोजपुर थाने में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने डीसीपी ग्रामीण से शिकायत की। उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसपर डीसीपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महिला के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad Accident: तेज रफ्तार सुमो की स्कूल वैन से हुई जोरदार टक्कर, सात बच्चे घायल