विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Accident: तेज रफ्तार सुमो की स्कूल वैन से हुई जोरदार टक्कर, सात बच्चे घायल

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Published: Fri, 15 Dec 2023 02:22 PM (IST)

गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम कोतवाली के वसुंधरा सेक्टर चार में तेज रफ्तार टाटा सुमो ने स्कूल वैन में टक्कर मार ...और पढ़ें

गाजियाबाद में तेज रफ्तार सूमो की स्कूल वैन से हुई जोरदार टक्कर।
गाजियाबाद में तेज रफ्तार सूमो की स्कूल वैन से हुई जोरदार टक्कर।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के इंदिरापुरम कोतवाली के वसुंधरा सेक्टर चार में तेज रफ्तार टाटा सुमो ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। स्कूल वैन में 13 बच्चे सवार थे। सात बच्चों को चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बाकी बच्चे सुरक्षित निकाल लिया गया है।

घटना के बाद से आरोपित चालक मौके से फरार हो गया है। स्कूल वैन वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित होली फील्ड पब्लिक स्कूल का है। इसमें एलकेजी और यूकेजी के बच्चे सवार थे। चार बच्चों को टाके आएं हैं।

ये भी पढ़ें- सावधान! एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर हो रही ठगी, प्रवेश दिलाने के नाम पर डॉक्टर से ठगे 11 लाख रुपये