Move to Jagran APP

Ghazibad Nikay Chunav: आखिरी दिन 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, मेयर की कुर्सी के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में

UP Nikay Chunav गाजियाबाद में निकाय चुनाव में नामांकन को लेकर साेमवार को आखिरी दिन रहा। आखिरी दिन कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। गाजियाबाद में महापौर के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

By Abhishek SinghEdited By: Shyamji TiwariPublished: Mon, 24 Apr 2023 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2023 07:23 PM (IST)
Ghazibad Nikay Chunav: आखिरी दिन 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, मेयर की कुर्सी के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में
Ghazibad Nikay Chunav: आखिरी दिन 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। निकाय चुनाव में नामांकन को लेकर साेमवार को आखिरी दिन रहा, इस दौरान महापौर पद पर भाजपा से सुनीता दयाल, सपा से पूनम यादव, कांग्रेस से पुष्पा रावत, बसपा से निसारा खान, एआइएमआइएम से शहनाज मलिक, जन अधिकार पार्टी से पिंकी प्रजापति और निर्दलीय प्रत्याशी बबीता डागर सहित दो अन्य ने नामांकन किया है। इसके साथ ही अब महापौर की कुर्सी के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं, चार प्रत्याशियों ने पूर्व में ही नामांकन कर दिया था।

loksabha election banner

नामांकन के समय रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नामांकन के आखिरी दिन कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। मुख्य गेट पर ही प्रत्याशी के समर्थकों को रोककर तय संख्या में ही प्रत्याशियों के साथ लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई थी। सुबह 11:30 बजे सबसे पहले सपा प्रत्याशी पूनम यादव अपना नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ पति सिकंदर यादव, सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, खतौली सीट से विधायक मदन भैया, रालोद की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी भी उनके साथ रहीं।

सुबह 11:45 बजे उन्होंने अपना नामांकन किया। दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा रावत, कांग्रेस नेता डॉली शर्मा सहित अन्य के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। दोपहर 12:10 बजे उन्होंने नामांकन किया। दोपहर 12:30 बजे बसपा प्रत्याशी निसारा खान कलक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ बसपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव भी माैजूद रहे। 12:45 बजे उन्होंने नामांकन किया।

दोपहर 1:10 बजे भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, शहर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने दोपहर 1:22 बजे नामांकन किया। दोपहर 1:55 बजे निर्दलीय प्रत्याशी बबीता डागर नामांकन करने के लिए पहुंचीं। उनके बाद जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी पिंकी प्रजापति और दोपहर 2:30 बजे एआइएमआइएम प्रत्याशी शहनाज मलिक सहित दो अन्य प्रत्याशियों ने महापौर पद के लिए अंतिम नामांकन किया। 

इन चार प्रत्याशियों ने पूर्व में किया था नामांकन

जिले में दूसरे चरण में 11 मई को निकाय चुनाव हैं, 13 मई को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर 17 अप्रैल से नामांकन शुरू हुए थे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सविता यादव, आम आदमी पार्टी की जानकी बिष्ट, निर्दलीय प्रत्याशी नीरज प्रकाश चौधरी, सुभाषवादी पार्टी की प्रिया गुप्ता ने सोमवार से पहले ही नामांकन कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.