Ghaziabad: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप; दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
खोड़ा थाना क्षेत्र के मधु विहार कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। स्वजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने खोड़ा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र के मधु विहार कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। स्वजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने खोड़ा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के रिंकू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन विनीता का विवाह दिसंबर 2021 को खोड़ा के मधु विहार कालोनी की गली नंबर दो के रिषीपाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
गाली गलौज और मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे रिषीपाल ने काल कर बताया कि विनीता ने आत्महत्या कर ली है। वह बहन के ससुराल पहुंचे तो वह बेड पर मृत पड़ी थी और गले, चेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने बहन के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।