विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Vidhan Sabha By-Election: करोड़पति हैं सपा प्रत्याशी सिंह राज, नाम हैं दो लाइसेंसी असलहे

Published: Sat, 26 Oct 2024 12:54 PM (IST)

Ghaziabad Vidhan Sabha Seat Upchunav गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिंह राज जाटव करोड़पति हैं ...और पढ़ें

नामांकन करने जाते सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव।
नामांकन करने जाते सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आईएनडीआईए गठबंधन के तहत सपा से घोषित प्रत्याशी सिंह राज जाटव करोड़पति हैं, उनके पास लगभग 20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। सपा प्रत्याशी अपने पास असलहे भी रखते हैं, उनके नाम एक रायफल और एक पिस्टल का लाइसेंस है। एक रायफल का लाइसेंस उनकी पत्नी के नाम भी है।

सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव स्नातक तक पढ़े हैं। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023 - 24 में 19 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है। उनके खिलाफ गाली - गलौज से संबंधित एक आपराधिक मामला दर्ज है। उनकी पत्नी वित्तीय वर्ष 2023 - 24 में 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है। सिंह राज के नाम एक स्क्रैप कार है, उनकी पत्नी के नाम कोई वाहन नहीं है।

प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी

नाम - सिंह राज जाटव

पता - प्रताप विहार

चल संपत्ति - चार करोड़ रुपये

अचल संपत्ति - 17 करोड़ रुपये

आजीविका का साधन - व्यापार

शिक्षा - स्नातक

आपराधिक मामला - एक

कर्ज - शून्य

इंडिया गठबंधन ने मुझे प्रत्याशी बनाया है, इसके लिए मैं कांग्रेस और सपा को धन्यवाद देता हूं। उपचुनाव में लाइनपार क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होना ही बड़ा मुद्दा है। 1976 में गाजियाबाद के जिला बनने के बाद लाइनपार क्षेत्र में उतने विकास कार्य नहीं हुए हैं, जितनी आवश्यकता है। वहां पर अच्छे स्कूल खुलने चाहिए, सड़कें बेहतर होनी चाहिए। प्रताप विहार में रहने वाले लोगों को गंगाजल मिले। इसके अलावा पूरे विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्य कराने का प्रयास करूंगा, जिससे कि गाजियाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में जिले में सबसे बेहतर विधानसभा क्षेत्र बन सके। -सिंह राज जाटव, सपा प्रत्याशी।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad BJP Candidate: कितनी संपत्ति के मालिक हैं संजीव शर्मा? BJP ने गाजियाबाद सीट से बनाया उम्मीदवार

12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र कलक्ट्रेट पहुंचकर जमा कराया। इनमें मुख्य रूप से भाजपा से संजीव शर्मा, सपा से सिंह राज जाटव ने उपुचनाव के लिए नामांकन किया है। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 30 नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराया है।

अब नामांकन का समय खत्म हो चुका है। नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है ,जो 28 अक्टूबर को पूरी होगी। इसके बाद जो प्रत्याशी मैदान में रह जाएंगे, उनमें से इच्छुक प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। 30 अक्टूबर को ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर कुल कितने प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।