विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad BJP Candidate: कितनी संपत्ति के मालिक हैं संजीव शर्मा? BJP ने गाजियाबाद सीट से बनाया उम्मीदवार

Published: Fri, 25 Oct 2024 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2024 04:44 PM (IST)

Sanjeev Sharma Property गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने नामांकन दाखिल ...और पढ़ें

Who is Sanjeev Sharma: भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा के पास क्या-क्या?
Who is Sanjeev Sharma: भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा के पास क्या-क्या?

HighLights

  1. संजीव पर एक आपराधिक मामला दर्ज।
  2. भाजपा प्रत्याशी के पास स्कूटी तो पत्नी के पास कार।

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। UP By-Election: गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा (BJP candidate Sanjeev Sharma) ने कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने खुद के ऊपर एक आपराधिक मामला लंबित होना बताया है, वह पुतला फूंकने से संबंधित है।

भाजपा प्रत्याशी के पास 59. 21 लाख रुपये की चल संपत्ति और 18.65 लाख रुपये की अचल संपत्ति हैं। उनकी पत्नी रितु शर्मा पेशे से सरकारी अध्यापिका हैं। उनके पास 61.16 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1.34 कराेड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

संजीव के पास नकदी के रूप में 42 हजार रुपये

भाजपा प्रत्याशी के पास स्कूटी है जबकि उनकी पत्नी के पास कार है। संजीव शर्मा की पिछले वित्तीय वर्ष में कमाई 5.24 लाख रुपये है जबकि उनकी पत्नी की कमाई 9.41 लाख रुपये है। संजीव ने खुद के पास नकदी 42 हजार रुपये बताई है जबकि उनकी पत्नी के पास 65 हजार रुपये है।

संजीव शर्मा की प्रॉपर्टी का ब्योरा

  • भारतीय जनता पार्टी
  • नाम - संजीव शर्मा
  • पता - शालीमार गार्डन
  • चल संपत्ति - 59.21 लाख रुपये
  • अचल संपत्ति - 18.65 लाख रुपये
  • आजीविका का साधन - व्यापार
  • शिक्षा - बीकॉम
  • आपराधिक मामला - एक
  • कर्ज - शून्य

 गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को जानिए

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट (Ghaziabad city assembly seat) पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी के तौर पर संजीव शर्मा (Sanjeev Sharma) को उतारा है। संजीव साल 2007 में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए थे। गाजियाबाद महानगर में संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही, यही वजह रही कि पार्टी ने अब उनको बतौर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है।

शर्मा को 2019 में भाजपा के महानगर अध्यक्ष के रूप में उनको जिम्मेदारी सौंपी गई। संजीव के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद महानगर के अंतर्गत आने वाली गाजियाबाद शहर, साहिबाबाद और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में तीनों विधायकों ने पहले से ज्यादा मतों से विजय प्राप्त की।

संजीव ने भाजपा (UP BJP) में शामिल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद पर तीन साल तक कार्यरत रहे। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने युवाओं को भाजपा से जोड़ा।

यह भी पढ़ें: UP By-Election: भाजपा ने 17 साल बाद ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव, गाजियाबाद सीट पर संजीव शर्मा को दिया टिकट