विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: PM की जनसभा में पहुंचे लोगों से पुलिस ने छीने सिक्के, फाड़ी डायरी और कपड़े बदलने को किया मजबूर

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 20 Oct 2023 12:03 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 20 Oct 2023 04:09 PM (GMT+05:30)

पीएम को सुनने जनसभा स्थल पहुंचे लोगों को गाजियाबाद कमिश्नरेट की पुलिस की लापरवाही के कारण परेशानियों का सामना करना ...और पढ़ें

Ghaziabad: PM की जनसभा में पहुंचे लोगों से पुलिस ने छीने सिक्के, फाड़ी डायरी।
Ghaziabad: PM की जनसभा में पहुंचे लोगों से पुलिस ने छीने सिक्के, फाड़ी डायरी।

HighLights

  1. कमिश्नरेट पुलिस की मनमानी से लोग हो रहे परेशान
  2. सुरक्षा कर्मियों लोगों से छीने सिक्के, फाड़ी डायरियां
  3. पीएम ने किया नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। प्रधानमंत्री गाजियाबाद कमिश्नरेट की पुलिस की लापरवाही के कारण जन प्रतिनिधि और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनसभा स्थल पर लोगों की जेब मे रखे एक, दो, पांच, दस और 20 रुपये के सिक्के पुलिस ने छीन लिए और डायरियां फाड़ दी, जबकि न तो सिक्के लेकर जाने न डायरी लेकर जाने पर पाबंदी थी।

पुलिस द्वारा जनसभा स्थल में प्रवेश को लेकर जो गाइडलाइन जारी की गई थी, जनसभा स्थल में पहुंचने पर उससे भी अलग नियम होने से लोग परेशान हुए। जो लोग काली शर्ट, टी-शर्ट पहनकर आये थे, उनको पुलिस की सख्ती के कारण जनसभा स्थल में प्रवेश से पहले कपड़े बदलने पड़े।

इतना ही नहीं पुलिस ने वीआईपी गेट से एंट्री करने वाले लोगों के पास एक कोने से फाड़ दिए, इसके बाद जब लोग बैठने के लिए तय स्थान पर पहुंचे तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पास फ़टे होने पर प्रवेश करने से रोका। पुलिस की ऐसी मनमानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग तो जनसभा स्थल पर पहुंचने के बाद वापस भी लौट गए।

यह भी पढ़ें: RapidX: 25 साल में कैसे साकार हुआ 'नमो भारत' का सपना, एक क्लिक में पढ़ें इसकी हर जानकारी

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा, तमीज से बात करो

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी जनसभा स्थल पर पहुंचीं तो उनको पास दिखाने के बाद भी कॉर्नर पर बने गेट से प्रवेश नही करने दिया गया। वह अपने पति बसन्त त्यागी का इंतजार करने के लिए सड़क पर खड़ी हुईं तो पुलिसकर्मी ने कहा कि 'आगे बढिये, यहां से हटिये'। एक पुरुष दरोगा उनको हटाने के लियस वहां आ गया, ममता त्यागी ने कहा कि अरे भाई हट रहे हैं, लेकिन बात तो तमीज से करो।

तुम्हें ये भी नही पता कि एक जनप्रतिनिधि से कैसे बात करते हैं? इस बीच उनके पति बसन्त त्यागी भी वहां पहुंचे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को फोन पर मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को रैपीड स्टेशन के गेट के पास से एंट्री करने के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें: Delhi Meerut RRTS Corridor LIVE Updates: PM मोदी ने दिखाई नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी, पहुंचे जनसभा स्थल, कुछ देर में लोगों को करेंगे संबोधित