विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला से कुंडल लूटने वाला 'मेंटल', मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल

Published: Sat, 13 Apr 2024 10:55 AM (IST)

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार मध्यरात्रि पुलिस करन गेट के पास चेकिंग कर रही ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्तर में बदमाश और बरामद हथियार। जागरण
पुलिस की गिरफ्तर में बदमाश और बरामद हथियार। जागरण

HighLights

  1. छह अप्रैल को राजेंद्र नगर में महिला से लूटे थे कुंडल
  2. एक बदमाश गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में हुआ फरार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मध्यरात्रि मुठभेड़ हो गई। छह अप्रैल को महिला से कुंडल लूटने वाला लुटेरा पैर में गोली लगने का बाद गिरफ्तार हुआ है। उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा और 3400 रूपये बरामद किए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार मध्यरात्रि पुलिस करन गेट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी राजेंद्र नगर सेक्टर तीन की तरफ से दो आरोपित आते दिखे।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक मोड़कर भागने के प्रयास में गिर गए। खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी।

'मेंटल' पर दर्ज हैं 15 से अधिक मुकदमे

जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के दांए पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर गया। उसका साथी मौके से भाग गया। पकड़ा गया आरोपित शहीदनगर फैजल उर्फ मेंटल है।

उसके खिलाफ 15 से अधिक मुकदमे दिल्ली व गाजियाबाद में दर्ज है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर राजेंद्र नगर सेक्टर तीन में घर के पास टहल रही महिला से कुंडल लूटे थे। महिला के दोनों कान कट गए थे। 17 टाके आए थे।