विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: 135 तोते और चार कछुओं के साथ तस्कर दबोचा, 125 तोतों की गई जान

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 16 Aug 2023 11:49 PM (IST)

Ghaziabad Crime News कौशांबी थाना क्षेत्र में कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास से पुलिस और पीपल फार एनीमल की टीम ...और पढ़ें

135 तोते और चार कछुओं के साथ तस्कर दबोचा, 125 तोतों की गई जान
135 तोते और चार कछुओं के साथ तस्कर दबोचा, 125 तोतों की गई जान

HighLights

  1. कौशांबी थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन के पास का मामला।
  2. 125 तोते की हुई मौत, पीएफए के पदाधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। कौशांबी थाना क्षेत्र में कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास से पुलिस और पीपल फार एनीमल की टीम ने एक तस्कर को 135 तोते और चार कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। 125 तोते की मौत हो गई। पीएफए के पदाधिकारी की तरफ से कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

राजेंद्र नगर के गौरव गुप्ता ने बताया कि रामपुर से दिल्ली के जाफराबाद में तोते और कछुओं की तस्करी करने की सूचना मिली थी। दिल्ली के जाफराबाद से तोते और कछुओं को कौशांबी में किसी को आपूर्ति करनी थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

बुधवार दोपहर को कौशांबी मेट्रो स्टेशन के नीचे एक ऑटो आकर रुका। उसमें दो पिंजरा लिए एक युवक उतरा। उसने पिंजरे पर कपड़ा लपेटा हुआ था। एक जुराब में चार कछुए रखे थे। आरोप है कि तस्कर ने जेब से चाकू निकालकर उनके ऊपर हमला कर दिया। वह बाल बाल बच गए। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।

पूछताछ में उसना अपना नाम फैजान उर्फ फिरोज बताया। उसने दोनों पिंजरों में 200 तोते होने की जानकारी दी। पुलिस ने पिंजरे को खुलवाया तो उसमें एक के ऊपर एक तोते को बेरहमी से डाला हुआ था। इसमें 135 तोते निकले। जिसमें 125 की मौत हो चुकी थी। जुराब खोली तो उसमें चार कछुए थे।

फिरोज ने पुलिस को बताया कि सभी तोते दिल्ली जाफराबाद के तौफीक और शकील ने रामपुर से मंगाए थे। बस से रखकर यह जाफराबाद पहुंचे थे। जहां से उसे इन तोते को कौशांबी में किसी को देना था। पुलिस अब तस्कर के दोनों साथी और बस वाले की नंबर के आधार पर तलाश कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फिरोज, तौफीक और शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिरोज पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।