Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad: पुलिस ने आठ घंटे में पकड़े 56 वारंटी, कोर्ट ने जारी किया था वारंट; 9 थानों ने चलाया धर-पकड़ अभियान

    By Ashutosh GuptaEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 08:25 PM (IST)

    गाजियाबाद कमिश्नरेट के ग्रामीण जोन की पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए गए आठ घंटे के अभियान के दौरान 56 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अधिकांश आरोपितों पर जानलेवा हमले लूट नशा तस्करी जैसे मामले दर्ज हैं और ये सभी पिछले लंबे समय से फरार चल रहे थे।

    Hero Image
    पुलिस ने आठ घंटे में पकड़े 56 वारंटी, कोर्ट ने जारी किया था वरंट; 9 थानों ने चलाया अभियान

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद कमिश्नरेट के ग्रामीण जोन की पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए गए आठ घंटे के अभियान के दौरान 56 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अधिकांश आरोपितों पर जानलेवा हमले, लूट, नशा तस्करी जैसे मामले दर्ज हैं और ये सभी पिछले लंबे समय से फरार चल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनके सभी के खिलाफ कोर्ट ने जमानती व गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक चलाए गए अभियान के दौरान यह कार्रवाई की है। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि वारंटियों को पकड़ने के लिए शनिवार सुबह से तैयारियां शुरू की गई थीं।

    हर एक थाने के वारंटियों की तैयार की गई सूची

    ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानों के वारंटियों की सूची तैयार कराई गई। पुलिस की टीमों को वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में माइक्रो लेवल पर ब्रीफ किया गया और शनिवार रात 12 बजे सभी टीमों को रवाना किया गया। इसके चलते पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने आठ घंटे के भीतर 56 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    कहां से गिरफ्तार हुए आरोपी?

    उन्होंने बताया कि एसीपी मसूरी निमिष पाटिल के निर्देशन में मुरादनगर थाना क्षेत्र से 18 व मसूरी से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। एसीपी लोनी रजनीश कुमार के निर्देशन में लोनी थाने से 11, ट्रोनिका सिटी से पांच, लोनी बार्डर से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

    एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी के निर्देशन में मोदीनगर थाने से नौ, भोजपुर से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में वेव सिटी से एक व क्रासिंग रिपब्लिक से एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने से अपराध में कमी आएगी और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनेगा।

    रात के समय अभियान चलाने से मिली कामयाबी

    डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार का कहना है कि कई वारंटी ऐसे हैं जो पिछले कई-कई साल से पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। अभियान के दौरान पुलिस ने इन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि रात के समय अभियान चलाने का कारण ही यही था कि दिन के समय आरोपित घर पर नहीं रहते और रात के समय वह घर पर आ जाते हैं। रात के समय चलाए गए अभियान को पुलिस को लाभ मिला और पुलिस इतनी बड़ी संख्या में आरोपितों को पकड़ने में कामयाब हुई।

    comedy show banner
    comedy show banner