यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजियाबाद में पुलिस इन बसों पर कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 18 का चालान...17 जब्त
गाजियाबाद में परिवहन विभाग ने नियम विरुद्ध चल रही बसों और अन्य वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। एनएच-9 ...और पढ़ें

HighLights
- गाजियाबाद में अवैध बसों पर कार्रवाई |
- 18 बसों का चालान, 17 जब्त |
- परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान |
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नियम विरूद्ध दौड़ती बसों व अन्य वाहनों के खिलाफ बुधवार को परिवहन विभाग ने जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एनएच-9, इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, मोहन नगर, मेरठ तिराहा, लोनी में विशेष चेकिंग की गई।
आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद केडी सिंह ने बताया कि बिना परमिट, परमिट शर्तों के उल्लंघन, पंजीयन शर्तों के विरुद्ध संचालित बसों व परिवहन विभाग के बकाया वाली जो बसें चलती पाई गई़ं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
एनएच-9 व इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उपरोक्त नियमों का उल्लंघन कर दौड़ती मिली 18 बसों का चालान किया गया व 17 को जब्त किया गया। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। संभाग में एक-दूसरे जिले के अधिकारियों की औचक ड्यूटी लगाकर चेकिंग कराई जाएगी।
