विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, इस बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

Published: Tue, 09 Sep 2025 03:35 PM (IST)

गाजियाबाद के मोदीनगर में मोबाइल शोरूम से चोरी के मामले में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश हारून कुरैशी को ...और पढ़ें

मोबाइल शोरूम में चोरी करने वाला 25 हजार इनामी दबोचा
मोबाइल शोरूम में चोरी करने वाला 25 हजार इनामी दबोचा

HighLights

  1. 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |
  2. मोबाइल शोरूम में चोरी का मामला |
  3. चोरी का मोबाइल और बाइक बरामद |

जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में सितंबर 2024 में मोबाइल शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी की घटना में फरार चल रहे 25 हजार इनामी को मोदीनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। यह बाइक आरोपित ने दो महीने पहले मोदीनगर से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दिल्ली के थाना उस्मानपुरी क्षेत्र की ब्रह्मपुरी का हारून कुरैशी है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर सितंबर 2024 में गोविंदपुरी के मोबाइल शोरूम से लाखों की कीमत के मोबाइल चोरी कर लिये थे।

पुलिस ने कुछ ही दिन में आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। लेकिन हारून फरार चल रहा था। जिसके चलते आरोपित पर डीसीपी ग्रामीण ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को दबोचा। आरोपित के पास से शोरूम से चोरी किया एक मोबाइल बरामद हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।