विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दुकानें डूबीं और मेरठ मार्ग पर घुटनों तक भरा पानी

Published: Thu, 04 Sep 2025 10:26 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के मोदीनगर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जलभराव से दुकानें डूबीं जिससे ...और पढ़ें

गाजियाबाद में ताबड़तोड़ वर्षा से जनजीवन प्रभावित। जागरण
गाजियाबाद में ताबड़तोड़ वर्षा से जनजीवन प्रभावित। जागरण

HighLights

  1. मोदीनगर में भारी बारिश से जलभराव
  2. दुकानों में पानी भरने से नुकसान
  3. फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में कई दिन से हो रही ताबड़तोड़ बारिश से अब जनजीवन प्रभावित होने लगा है। क्षेत्र में जगह-जगह भयंकर जलभराव हो गया है। दिल्ली मेरठ मार्ग पर सड़क किनारे घुटनों तक पानी भरा है। बुधवार को वर्षा के चलते सड़क किनारे दुकानों में भी पानी भर गया। जिससे दुकानदारों को नुकसान हुआ।

पिछले करीब 10 दिन से रोजाना वर्षा हो रही है। सुबह से लेकर रात तक वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालत है कि क्षेत्र की अधिकांश कॉलोनी व गांव में बुरी तरह जलभराव है। गांव में कई रास्तों पर कीचड़ हो गया है।

मोदीनगर में गुरुद्वारा रोड कट से लेकर राजचौपले तक सड़क किनारे भयंकर जलभराव है। ऐसी ही स्थिति सीकरी पेट्रोल पंप के पास, सिखेड़ा रोड गेट के पास व हापुड़ रोड पर बनी है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वर्षा शुरू हुई, जो रात तक होती रही ऐसे में कई वाहन जलभराव में बंद हो गए। जिसके चलते जाम की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में लगातार बारिश से बढ़ा हरनंदी का जलस्तर, आसपास के गांवों में खौफ का माहौल

वहीं, इतना ही नहीं, लगातार हो रही वर्षा का असर अब फसल पर भी पड़ने लगा है। धान, ईंख व जवार की फसल में जरूरत से ज्यादा पानी भर गया है। ऐसे में जड़ गलन से फसल नष्ट होने का किसानों को खतरा सता रहा है।

वहीं, वर्षा के बाद से ही रजवाहे, माइनर व नाले ओवरफ्लो चल रहे हैं। नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।