विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RapidX स्टेशन से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, GDA ने लॉन्च की स्कीम

By Vivek TyagiEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM (IST)

मधुबन-बापूधाम कोयल एंक्लेव इंद्रप्रस्थ योजना चंद्रशिला आवास योजना व संजय पुरी मोदीनगर में अनिस्तारित फ्लैटों को बेचने के लिए जीडीए ...और पढ़ें

RapidX स्टेशन से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका।
RapidX स्टेशन से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका।

HighLights

  1. GDA ने लॉन्च की नई स्कीम
  2. RapidX स्टेशन के पास फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम, कोयल एंक्लेव, इंद्रप्रस्थ योजना, चंद्रशिला आवास योजना व संजय पुरी मोदीनगर में अनिस्तारित फ्लैटों को बेचने के लिए जीडीए ने नई कवायद शुरू कर दी है।

रैपिडएक्स समेत अन्य विकास योजनाओं जरिए जीडीए ने खरीदारों को लुभाने की कवायद की है। इसी कारण इस बार योजना के प्रचार-प्रसार में आकर्षक बिंदुओं पर विशेष फोकस करते हुए उक्त योजना में फ्लैट खरीदने के फायदे बताए गए हैं।

स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर स्थित होंगे फ्लैट्स

जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मधुबन-बापूधाम का पॉकेट बी.सी.ई.एफ रीजनल रैपिडएक्स ट्रेन के दुहाई स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है और पेरिफेरल हाइवे से 15 मिनट की दूरी पर है व यहां जीडीए कार्यालय बनना प्रस्तावित है। ऐसे में यहां फ्लैट खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: मैदानगढ़ी में नाबालिग ने कार मैकेनिक को तीन बार गोदा चाकू, उतारा मौत के घाट; हिरासत में आरोपी

मधुबन-बापूधाम योजना में जीडीए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर 700 भवनों को बेच रहा है। बेहतरीन लोकेशन पर फ्लैट खरीदने का इससे अच्छा मौके कभी नहीं मिलेगा। कोयल एंक्लेव में 479, इंद्रप्रस्थ योजना में 396, संजय पुरी मोदीनगर में 44 ईडब्ल्यूएस फ्लैट व चंद्रशिला आवास योजना में 36 फ्लैट खरीदने का लोगों के पास अच्छा मौका है। कोयल एंक्लेव व इंद्रप्रस्थ योजना के फ्लैट दिल्ली के नजदीक है व साहिबाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो किलोमीटर की दूरी पर है।

वहीं, संजय पुरी के फ्लैट आरआरटीएस के मोदीनगर उत्तरी स्टेशन से 15 मिनट की दूरी पर हैं और चंद्रशिला योजना पुराना बस अड्डा, नया गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन, डीएम ऑफिस व पुलिस कमिश्नर ऑफिस के नजदीक हैं।

यह भी पढ़ें: Greater Noida: सुरक्षाकर्मियों ने बंद किया महागुन मायवुड्स सोसायटी का गेट, दो महीने से वेतन न देने का लगाया आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।