यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में एक बजे बुलाई बैठक, दो बजे तक नही पहुंचे डीएम; उद्यमियों ने की मीटिंग का बहिष्कार
गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के न पहुंचने पर उद्यमियों ने बहिष्कार कर दिया। उद्यमियों को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के न पहुंचने पर उद्यमियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
उद्यमी हरिओम चौहान ने बताया कि उद्यमियों को दोपहर एक बजे बैठक का समय दिया गया था, जब उद्यमी कलक्ट्रेट पहुंचे तो सभागर में राज्य सूचना आयुक्त बैठक ले रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे उनकी बैठक खत्म हुई तो उद्यमियों को सभागार में बैठने की जगह मिली। दोपहर दो बजे तक उद्यमियों ने बैठक में डीएम के पहुंचने का इंतजार किया।
वह बैठक में नही पहुंचे तो उद्यमियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और कलक्ट्रेट से वापस लौट आए। आज की बैठक में बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नाला की मरम्मत, एनएच-नौ की सर्विस लेन से साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश के लिए कट देने की मांग सहित अन्य मुद्दों को उठाया जाना था, लेकिन बैठक न होने के कारण इन पर चर्चा नही हो सकी है।
