विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM योगी का AI से वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

Published: Tue, 14 Jan 2025 07:02 PM (IST)

Ghaziabad News यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Edited Video) का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ...और पढ़ें

वीडियो शेयर करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वीडियो शेयर करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का वीडियो एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर एक आरोपी ने मंगलवार को प्रसारित कर दिया। वीडियो महताब आरके अकाउंट से प्रसारित हुआ। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भोजपुर थाने में प्रदर्शन किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसका मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

एआई की मदद से किया एडिट

एक वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ दिख रहे हैं। वीडियो को एआई की मदद से एडिट किया गया है। उनको लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। वीडियो करीब आठ सेकेंड का है।

उस पर समुदाय विशेष की टिप्पणी भी है। वीडियो प्रसारित होने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंचा तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने इस तरह मुख्यमंत्री की वीडियो प्रसारित करने की घटना को निंदनीय बताया।

महताब ने शेयर किया पोस्ट

उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी की डिटेल्स पुलिस को दी। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक मधुर नेहरा की तरफ से थाने में शिकायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर की। छानबीन में सामने आया कि वीडियो को पोस्ट कलछीना के महताब ने किया है।

आरोपी ने वीडियो को एडिट किया है। पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी कलछीना गांव का महताब है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।