विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या केस: सजा दिलाने में आरोपित की पत्नी की गवाही होगी अहम

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 15 Mar 2023 02:52 PM (IST)

पत्नी ने खुद ही मामले में गवाह बनकर पति को उसके किए इस घिनौने कृत्य की सजा दिलाने की बात ...और पढ़ें

गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या केस: सजा दिलाने में आरोपित की पत्नी की गवाही होगी अहम
गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या केस: सजा दिलाने में आरोपित की पत्नी की गवाही होगी अहम

गाजियाबाद [प्रभात पांडेय]। साहिबाबाद में पालन पोषण करने वाले रिश्ते के फूफा द्वारा चार साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या करने की बात सामने आते ही स्थानीय लोगों और आरोपित की पत्नी के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने खुद ही मामले में गवाह बनकर पति को उसके किए इस घिनौने कृत्य की सजा दिलाने की बात कही है। जो आरोपित को सजा दिलाने में अहम साबित होगी।

बुआ बनी वादी

बच्ची के लापता होने की जानकारी मिलते ही सगी बुआ सोनीपत से गाजियाबाद पहुंच गई। आरोपित की तरफ से पहले थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब मुकदमे की वादी सगी बुआ बनी है।

लोगों की नजर में बना रहा अच्छा, नहीं थी चेहरे पर शिकन

12 मार्च को सुबह करीब साढ़े 11 बजे जंगल में शव पड़ा देख एक बकरी चराने वाली महिला ने शोर मचाया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर आसपास के लोगों ने प्रसारित कर दिया। मस्जिद के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपित के बारे में कालोनी के लोगों का कहना था कि वह बहुत सीधा व्यक्ति है।

शव मिलने की सूचना पर जब पहुंचा तो चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। लोग भी साथ थाने गए व शिकायत दिलवाई। जबकि पत्नी की बहन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस पर वह शक के दायरे में शुरुआत से ही आ गया था।

पुलिस घर में करती तलाश तो बरामद हो जाता शव

पूरे मामले में शुरू से ही टीला मोड़ पुलिस की लापरवाही सामने आई है। आरोपित ने तुलसी निकेतन पुलिस चौकी जाकर बच्ची के लापता होने की कहानी बताई। यदि पुलिस उसी समय सतर्कता दिखाती। उनके साथ जाकर आसपास व घर में तलाश करती तो शव घर से ही बरामद हो जाता। हत्या के बाद 24 घंटे तक शव ऐसे ही नहीं पड़ा रहता।

आरोपित के बेटे ने भी पुलिस को गायब होने के बारे में बताया

डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बताया कि आरोपित जब घर से दुकान के लिए निकल रहा था तो अपने दस साल के बेटे को बताया था कि चार साल की बच्ची गायब है। लेकिन इस बारे में वह अपनी मम्मी को न बताए। यही कहे कि रास्ते से गायब हो गई है। यदि उसने मम्मी को कुछ बताया तो उसकी पिटाई करेगा। पुलिस ने भी जब बच्चे से पूछताछ तो उसने पुलिस को भी यही कहा की रास्ते से गायब हुई है।

वह हत्या और गलत कृत्य करने की बात से अनजान था। थाना प्रभारी निरीक्षक टीला मोड़ ने बताया कि आरोपित के दोस्त के खिलाफ पहले से ही टीला मोड़ थाने में दो महिलाओं से छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज हैं। बच्ची के झूले से गिरने के दौरान हाथ में फैक्चर होने पर बंधे प्लास्टर को भी उसने तोड़कर रास्ते में ही फेंक दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।