Move to Jagran APP

रिश्ते शर्मसार: पिता बना हैवान, तीन साल की मासूम बेटी से की दरिंदगी, मां ने रोका तो जमकर की मारपीट

दंपती अलग-अलग राज्य के हैं और प्रेम विवाह किया था। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पति ने तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की। महिला ने मामले की शिकायत लिंक रोड थाने पर पहुंचकर की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया।

By Jagran NewsEdited By: Pooja TripathiThu, 25 May 2023 12:37 PM (IST)
रिश्ते शर्मसार: पिता बना हैवान, तीन साल की मासूम बेटी से की दरिंदगी, मां ने रोका तो जमकर की मारपीट
तीन साल की मासूम से पिता ने की हैवानियत।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दीं। तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला पति और दो बेटियों के साथ किराए पर रहती है। बड़ी बेटी तीन और छोटी बेटी दो वर्ष की है।

दंपती अलग-अलग राज्य के हैं और प्रेम विवाह किया था। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पति ने तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कई बार इसका विरोध किया तो मारपीट की।

महिला ने मामले की शिकायत लिंक रोड थाने पर पहुंचकर की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच में आया है कि आरोपित नशे का आदी है। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो दरिंदगी की पुष्टि हुई है।