गाजियाबाद में सतर्कता डोज की रफ्तार सुस्त, 25 दिन में सात बुजुर्ग संक्रमितों ने तोड़ा दम
बृहस्पतिवार को एक और संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। मसूरी के गांव मसौता के रहने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमित होने पर 25 जनवरी को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया और 26 जनवरी को बुजुर्ग की मौत हो गई।
गाजियाबाद [मदन पांचाल]। बृहस्पतिवार को एक और संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। मसूरी के गांव मसौता के रहने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमित होने पर 25 जनवरी को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया और 26 जनवरी को बुजुर्ग की मौत हो गई। पिछले 25 दिन में सात बुजुर्गों की कोरोना से मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों को सतर्कता डोज लगाने के नाम पर सुस्त है।
अब तक 68 हजार के सापेक्ष 28 हजार बुजुर्गों को ही सतर्कता डोज लगी है। जिले के सात हजार लोगों की कोरोना जांच करने पर 588 लोग संक्रमित मिले हैं। 1,248 संक्रमित ठीक हुए हैं। इनमें 10 मरीज अस्पताल में ठीक हुए हैं। सक्रिय केस 3,312 से घटकर 2,980 रह गए हैं। 24 घंटे में दर्ज की गई संक्रमण दर 8.04 प्रतिशत है। 27 दिन में 25,450 नए केसों के साथ जनवरी की संक्रमण दर 11.02 प्रतिशत है। जिले में मार्च 2020 से लेकर अब तक 24.46 लाख लोगों की जांच के सापेक्ष 81.364 केस मिल चुके हैं। इनमें से 77,889 स्वस्थ हो चुके हैं। 469 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 43 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
27 दिन में मिले नए कोरोना केसों का विवरण
- तिथि केस स्वस्थ हुए सक्रिय केस
- 27 जनवरी 588 1,248 2,980
- 26 जनवरी 504 841 3,312
- 25 जनवरी 820 1527 4,000
- 24 जनवरी 661 854 4,715
- 23 जनवरी 485 1,354 4,915
- 22 जनवरी 906 1,460 5,794
- 21 जनवरी 780 1,859 6,350
- 20 जनवरी 1,585 2,436 7,446
- 19 जनवरी 2,041 2,531 8,314
- 18 जनवरी 793 2,473 8,828
- 17 जनवरी 1,301 2,010 10,493
- 16 जनवरी 2,103 1,698 11,211
- 15 जनवरी 1,422 1,224 10,801
- 14 जनवरी 1,963 395 10,604
- 13 जनवरी 1,680 161 9,036
- 12 जनवरी 1,581 184 7,518
- 11 जनवरी 1,679 95 6,125
- 10 जनवरी 1,344 69 4,542
- 9 जनवरी 893 41 3,268
- 8 जनवरी 683 25 2,468
- 7 जनवरी 609 05 1,771
- 6 जनवरी 360 07 1,167
- 5 जनवरी 255 00 815
- 4 जनवरी 182 14 560
- 3 जनवरी 135 09 392
- 2 जनवरी 88 11 280
- 1 जनवरी 81 03 192
दूसरी लहर के बाद से अब तक का विवरण
- माह कुल जांच केस संक्रमण दर प्रतिशत में
- जून 1,71,737 324 0.23
- जुलाई 1,33,121 65 0.05
- अगस्त 1,20,039 26 0.02
- सितंबर 1,49,513 18 0.01
- अक्टूबर 1,38,952 14 0.01
- नवंबर 83,540 06 0.01
- दिसंबर 1,71,316 237 1.62
- जनवरी 2,30,940 25,450 11.02