विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: OYO में फंदे पर लटका मिला था शव, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक की महिला मित्र को किया गिरफ्तार

By Hasin ShahjamaEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 28 Dec 2022 06:46 PM (IST)

गाजियाबाद में OYO से संबंद्ध हिंडन रेजीडेंसी होटल के कमरे में युवक का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ लिया है। पुलिस ने मृतक की महिला मित्र को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है।

आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के करहैड़ा में ओयो से संबंद्ध हिंडन रेजीडेंसी होटल के कमरे में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक की महिला मित्र को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये है पूरा मामला

गली संख्या-चार सुशीला गार्डन मंडोली, दिल्ली का 29 वर्षीय प्लंबर कैलाश मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी महिला मित्र के साथ हिंडन रेजीडेंसी होटल पहुंचा। उसने एक कमरा बुक किया। दोपहर करीब तीन बजे उसकी महिला मित्र ने सूचना दी कि सुशील ने कमरे में फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मृतक की पत्नी ने पुलिस दी गई तहरीर में बताया कि आरोपित महिला ने उसके पति को बहाने से बुलाया। कुछ लोगों को होटल में बुलाकर उसकी हत्या कर दी। महिला उसके पति को काफी दिन से पति को परेशान कर रही थी। उसे फंसाने की धमकी देती थी।

मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि पुलिस ने महिला मित्र से पूछताछ की है। महिला मित्र का कहना है कि वह घर जाने की जिद कर रही थी। कैलाश उसे रुकने को लिए बोल रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई थी। महिला वाशरूम गई तो कैलाश ने उसकी चुन्नी से फांसी लगा ली। उसने चुन्नी की गांठ खोली तो शव बैड पर गिर गया।

आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-पूनम मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।