Move to Jagran APP

Ghaziabad News: श्रीलंका में गाजियाबाद की बेटी ममांशा जोशी ने जीते दो रजत पदक

इंदिरापुरम के सेंट थामस स्कूल की 11वीं की छात्रा ममांशा जोशी ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया है। इससे पहले ममांशा यूके के बर्मिंघम में हुए कामनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

By Dhananjay VermaEdited By: Prateek KumarPublished: Tue, 29 Nov 2022 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 10:56 PM (IST)
श्रीलंका के कोलंबो में हुआ साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप।

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। इंदिरापुरम के सेंट थामस स्कूल की 11वीं की छात्रा ममांशा जोशी ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया है। इससे पहले ममांशा यूके के बर्मिंघम में हुए कामनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उनकी जीत से स्कूल और सोसायटी के लोगों में खुशी है।

loksabha election banner

छह देशों के पांच सौ से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया भाग

मूलत: उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली ममांशा इंदिरापुरम के दिव्यांश प्रथम सोसायटी में पिता हितेश जोशी, माता नमिता और छोटी बहन गर्विता के साथ रहती हैं। हितेश के मुताबिक साउथ एशियन फेडरेशन की ओर से सोमवार को श्रीलंका के कोलंबो में साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया। छह देशों के पांच सौ से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न उम्र और भार वर्ग में भाग लिया था। ममांशा ने जूनियर वर्ग के 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। ममांशा ने काता और कूमिते में दो रजत पदक जीता है। मंगलवार रात ममांशा सोसायटी में पहुंची तो लोगों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

पहले भी बढ़ा चुकी हैं देश का मान

ममांशा ने बीते सितंबर में यूके के बर्मिंघम में हुए कामन वेल्थ कराटे चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीता था। इस प्रदर्शन के बदौलत ममांशा का श्रीलंका में खेलने का मौका मिला। श्रीलंका में ममांशा केे अलावा भारत के 70 खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। ममांशा ने 27 अक्टूबर कर टर्की में आयोजित वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यहां 114 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि यहां पर ममांशा को कोई पदक नहीं मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.