विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Crime News:टिकटॉक स्टार शाहरुख ने क्यों किया अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल, पढ़िए- पूरा खुलासा

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 23 Jun 2020 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 09:21 AM (IST)

Ghaziabad Crime News शाहरुख यह सोचकर आया था कि वह नैना कौर को अपने साथ लेकर जाएगा। नैना ने साथ ...और पढ़ें

Ghaziabad Crime News:टिकटॉक स्टार शाहरुख ने क्यों किया अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल, पढ़िए- पूरा खुलासा
Ghaziabad Crime News:टिकटॉक स्टार शाहरुख ने क्यों किया अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल, पढ़िए- पूरा खुलासा

गाजियाबाद [अवनीश मिश्रा]। शादी से कुछ दिन पहले नैना कौर की हत्या में गिरफ्तार आरोपित शाहरुख ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शाहरुख खान ने टिकटॉक के जरिये करीब 4 लाख 10 हज़ार फॉलोअर्स बनाए हैं । जानकारी के मुताबिक, शाहरुख यह सोचकर आया था कि वह नैना कौर को अपने साथ लेकर जाएगा। नैना ने साथ जाने और शादी से इनकार किया उसे मार देगा। हुआ भी यही 17 जून की रात को शाहरुख ने नैना से साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर चाकू मारकर उसने नैना की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने बचने के लिए शाहरुख ने एक पैंतरा अपनाते हुए अपना सिर तक मुंड़वा लिया था, लेकिन ठिकाना बदलते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के भाई इमरान व बहनोई रिजवान को भी गिरफ्तार किया है।

पार्कों में काटी फरारी

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि शाहरुख ने घटना के दूसरे दिन ही अपना सिर मुडा लिया, ताकि पुलिस उसे पहचान न सके। उसके बाद वह दिल्ली के विभिन्न पार्को व अन्य स्थानों पर छिपता रहा। इस दौरान राहगीरों से मजबूरी बताते हुए उनका मोबाइल मांग कर अपने भाई व बहनोई से संपर्क करता था। लॉकडाउन में जगह-जगह जरूरतमंदों के लिए बंटने वाले खाना खा लेता था। भाई व बहनोई की मदद से न्यायालय में आत्मसमर्पण के भी फिराक में था। रविवार को पुलिस ने उसे जब देखा, तो बाल नहीं होने पर कुछ देर तक पहचान ही नहीं सकी। बाद में फोटो मिलाने पर उसकी पहचान हुई, तो दबोच लिया।

वीडियो बनाते-बनाते बन गया अपराधी

शाहरुख टिकटॉक वीडियो बनाता है। कई वीडियो उसने अपराधियों वाले बनाए हैं। एक वीडियो उसने अपराधियों की तरह तख्ती पकड़कर बनाई है। खुद को हत्या के मामले में जेल में दिखाया है।

गैंगस्टर की होगी कार्रवाई

पुलिस क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद केशव कुमार ने बताया है कि मामले में मुख्य आरोपित शाहरुख, शरण देने वाले भाई इमरान व बहनोई रिजवान के अलावा पूर्व में सलमान, आसिफ और आमिर गिरफ्तार हुए हैं। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद हुई है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला

तुलसी निकेतन में रहने वाली 19 वर्षीय नैना कौर की 22 जून को इंदौर निवासी युवक से शादी होनी तय हुई थी। शादी के चार दिन पहले 17 जून की रात आठ बजे सरेबाजार तुलसी निकेतन में नैना की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। उनके पिता बलदेव सिंह ने सुंदर नगरी दिल्ली निवासी शेर खान शेरू उर्फ शाहरुख पर नैना से जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाने और नहीं मानने पर उसकी हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।