विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में जीडीए की खाली पड़ी प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, 180 से अधिक प्लाॅट किए जाएंगे नीलाम

Published: Thu, 04 Sep 2025 06:02 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 11 सितंबर को हिंदी भवन में नीलामी कर रहा है जिसमें 180 से अधिक आवासीय और व्यावसायिक ...और पढ़ें

जीडीए की रिक्त संपत्तियों के लिए कर सकते हैं आवेदन।
जीडीए की रिक्त संपत्तियों के लिए कर सकते हैं आवेदन।

HighLights

  1. जीडीए की नीलामी 11 सितंबर को |
  2. 180 से अधिक भूखंड होंगे नीलाम |
  3. दिल्ली-नोएडा से सटे क्षेत्रों पर फोकस |

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न योजनाओं में रिक्त संपत्तियों की नीलामी की तैयारी की है। इच्छुक बोलीदाता 11 सितंबर को हिंदी भवन लोहिया नगर में होने वाली नीलामी प्रक्रिया में बोली लगाकर अपनी पसंद की संपत्तियां खरीद सकेंगे।

इसके लिए आवेदन फार्म आठ सितंबर तक खरीदकर प्राधिकरण में जमा कराए जा सकते हैं। इस बार नीलामी में 180 से अधिक आवासीय और व्यावसायिक भूखंड शामिल किए गए हैं।

इनमें से 97 व्यावसायिक भूखंड, 35 से अधिक आवासीय भूखंड और 10 स्कूल व अस्पताल के लिए भूखंडों को नीलामी प्रक्रिया में रखा जाएगा। प्राधिकरण का फोकस दिल्ली और नोएडा से सटे क्षेत्रों की संपत्तियों पर है।

इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ योजना, वैशाली, कोयल एन्क्लेव, कर्पूरीपुरम और पटेलनगर की संपत्तियां इसमें शामिल हैं। इसके लिए आवेदन फार्म आठ सितंबर तक बैंक से खरीदे जा सकते हैं और उसी दिन तक जमा कराने होंगे। तय समय तक फार्म जमा करने वाले ही नीलामी में भाग ले सकेंगे।

अन्य संपत्तियों में आरडीसी के 10 कियोस्क को 10 साल की लीज पर दे नेऔर वैशाली योजना के सामुदायिक केंद्र, शैक्षिक और चिकित्सा संस्थानों के लिए रखे गए भूखंड भी नीलामी में शामिल कर बेचे जाएंगे।

जीडीए संपत्ति खरीदने का अच्छा मौका है। इच्छुक लोग फार्म भरकर 11 सितंबर को नीलामी में शामिल होकर अपनी पसंद की संपत्तियां खरीद सकते हैं।

- प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए

यह भी पढ़ें- Encounter: मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश, कबूल किया ये जुर्म