विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन, कोरोना से पीड़ित होने के बाद चल रहा था इलाज

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 29 Jan 2022 11:35 AM (IST)

Former Ghaziabad MLA Suresh Bansal died बहुजन समाज पार्टी के नेता और गाजियाबाद शहर के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का ...और पढ़ें

गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन, कोरोना से पीड़ित होने के बाद चल रहा था इलाज
गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन, कोरोना से पीड़ित होने के बाद चल रहा था इलाज

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के नेता और गाजियाबाद शहर के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का शनिवार को निधन हो गया। बसपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जाटव ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सुरेश बंसल को 15 दिन पहले ही कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद ही बसपा ने शहर सीट से अपना प्रत्याशी बदलते हुए केके शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। बसपा कार्यकर्ताओं में उनके निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। साथ ही शहर के लोग भी हतप्रभ हैं। वर्ष 2012 में सुरेश बंसल पहली बार गाजियाबाद शहर सीट से विधायक चुनकर विधानसभा में पहुंचे थे, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग को चुनाव में हराया था। इस चुनाव में सुरेश बंसल को 64,485 और उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग को 52,364 वोट ही मिले थे।

इसके बाद वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सुरेश बंसल बसपा के टिकट पर लड़े थे, लेकिन इस बार भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग ने उन्हें हरा दिया था। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग को 1,24,201 मत मिले थे और सुरेश बंसल को 53,696 वोट मिले थे। इससे पहले वे दादरी नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके थे। पिछले एक साल से वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे और बसपा की ओर से भी उनका नाम फाइनल कर दिया था, लेकिन कोरोना के चलते उन्होंने ही लड़ने से इनकार कर दिया था।