विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद के लोगों के लिए गुड न्‍यूज, हिंडन एयरपोर्ट से मुरादाबाद के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

Published: Tue, 06 Aug 2024 07:59 AM (IST)

गाजियाबाद के लोगों को जल्द फ्लाइट से मुरादाबाद जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को ...और पढ़ें

मुरादाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने की कवायद तेज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुरादाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने की कवायद तेज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी शुरू करेगी फ्लाइट
  2. एक महीने बाद शुरू हो सकती है फ्लाइट सेवा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से मुरादाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी ने मुरादाबाद के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी। अब उड़ान की तिथि तय करने पर मंथन चल रहा है। एक माह के भीतर उड़ान शुरू हो सकती है।

वर्तमान में आदमपुर, किशनगढ़, नांदेड़, लुधियाना और बठिंडा के लिए नियमित उड़ान हैं। वहीं कुछ दिन पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनी ने हैदराबाद, गोवा, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने के लिए सर्वे किया था। सर्वे करने के बाद उड़ान शुरू नहीं की।

अयोध्या के लिए हो चुका है सर्वे 

ऐसे में इन शहंरो के लिए उड़ान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट निदेशक के सामने चुनौती है। मुरादाबाद के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

मुरादाबाद शुरू होने के बाद एयरलाइंस कंपनी की ओर से लखनऊ, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ और आजमगढ़, पिथौरागढ़ शामिल उड़ान सेवा शुरू की जानी थी। अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू कराने के लिए सर्वे हो चुका है।

ये भी पढ़ें-

गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, Hindon Airport से अयोध्या के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

बंद हो चुकी है इन शहरों के लिए उड़ान

हिंडन एयरपोर्ट से स्टार एयर एयरलाइंस कंपनी हुबली और कलबुर्गी के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध करा रही थी। हिंडन से दोनों शहरों के लिए 25 जनवरी 2023 को अंतिम उड़ान भरी थी। वर्तमान में दोनों शहरों के लिए उड़ान बंद है। देहरादून के लिए भी उड़ान बंद हैं।

हिंडन एयरपोर्ट से मुरादाबाद जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। फ्लाई बिग कंपनी मुरादाबाद के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगा। - उमेश यादव, निदेशक, हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण