विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: तुम्हें बजरंग दल का नेता बना दूंगा, फिर मुस्लिम युवक ने VHP के जिला मंत्री पर चला दी गोली

By Avaneesh kumar MishraEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Tue, 25 Oct 2022 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2022 05:38 PM (IST)

Ghaziabad News आरोप है कि दीपक विहार में आशीर्वाद अपार्टमेंट फेज तीन दिल्ली का असलम उर्फ चक्कू ने उन्हें रोक ...और पढ़ें

Ghaziabad News: साथियों की मदद से दौड़ाकर उसे राजीव विहार में पकड़ लिया।
Ghaziabad News: साथियों की मदद से दौड़ाकर उसे राजीव विहार में पकड़ लिया।

गाजियाबाद/साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र के दीपक विहार में सोमवार रात करीब 11:45 बजे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विकास मिश्र पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने साथियों की मदद से हमलावर मुस्लिम युवक को राजीव विहार में पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मंगलवार को जेल भेज दिया। अर्चना एन्क्लेव में विकास मिश्र परिवार के साथ रहते हैं। दीवाली की रात करीब 11:45 बजे वह मित्रों से मिलने गए थे।

राजीव विहार से पकड़ा आरोपित 

उनका आरोप है कि दीपक विहार में आशीर्वाद अपार्टमेंट फेज तीन दिल्ली का असलम उर्फ चक्कू ने उन्हें रोक लिया। उनके सीने पर तमंचा तानकर गोली चला दी। गोली फंस गई। वह भागने लगा। उन्होंने साथियों के साथ उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसका तमंचा जमीन पर गिर गया। उन्होंने साथियों की मदद से दौड़ाकर उसे राजीव विहार में पकड़ लिया। मामले की पुलिस को सूचना दी।

असलम, तमंचा और कारतूस को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अल्ताफ अंसारी ने बताया कि असलम के खिलाफ हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

बजरंग दल का नेता बना दूंगा 

विकास मिश्र पूर्व में बजरंग दल के जिला संयोजक थे। उन्होंने बताया कि असलम पहले खोड़ा में रहता था। वह गलत गतिविधियों में संलिप्त था। उसकी पुलिस से शिकायत की थी। उसके बाद से वह यहां नहीं दिख रहा था। दीवाली की रात अचानक उन्हें मिल गया। उनके सीने पर कट्टा तानते हुए कहा कि 'मैं तुम्हे बजरंग दल का नेता बना दूंगा और जन्नत भेज दूंगा'। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई शिकायत की वजह से वह उनसे रंजिश मान रहा है। इस वजह से उन्हें मारने की कोशिश की है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।