Move to Jagran APP

Ghaziabad Lok Sabha Election: विषम परिस्थितियों को पीछे छोड़ दिव्यांगों ने आगे बढ़कर किया मतदान

गाजियाबाद के मकनपुर के नगर निगम कन्या विद्यालय में दोपहर सुबह करीब 753 बजे दिव्यांग सुरेश त्यागी अपने बेटे व पुत्रवधू के साथ मतदान करने पहुंचे। व्हीलचेयर पर बैठे सुरेश त्यागी के चेहरे पर मतदान के लिए अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना हमारा अधिकार है। लोगों को देश के लिए आगे आकर मतदान करना चाहिए।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Published: Fri, 26 Apr 2024 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 06:21 PM (IST)
विषम परिस्थितियों को पीछे छोड़ दिव्यांगों ने आगे बढ़कर किया मतदान

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पांच साल बाद देश की सरकार बनाने में भागीदारी निभाने का मौका मिलता है। ऐसे में मतदान के संवैधानिक अधिकार का उपयोग करना बहुत जरूरी है। अच्छे सांसद व सरकार के लिए विषम परिस्थितियों को पीछे छोड़ आगे आकर मतदान करना बहुत जरूरी है। यह कहना है वसुंधरा सेक्टर-15 में मतदान करने पहुंचे दिव्यांग भूपेंद्र का।

loksabha election banner

मकनपुर के नगर निगम कन्या विद्यालय में दोपहर सुबह करीब 7:53 बजे दिव्यांग सुरेश त्यागी अपने बेटे व पुत्रवधू के साथ मतदान करने पहुंचे। व्हीलचेयर पर बैठे सुरेश त्यागी के चेहरे पर मतदान के लिए अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना हमारा अधिकार है। लोगों को देश के लिए आगे आकर मतदान करना चाहिए।

दिव्यांगता आपको मतदान से नहीं रोक सकती

दिव्यांगता व अन्य कोई भी परेशानी आपको मतदान करने से नहीं रोक सकती। अर्थला के दिव्यांग विजय वसुंधरा सेक्टर-एक स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे। ई-रिक्शा में बैठे विजय ने मतदान के बाद अंगुली दिखाकर दूसरों को भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग होते हैं जो पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद भी वोट करने नहीं जाते।

कुष्ठ आश्रम से मतदान करने पहुंचे

कुष्ठ आश्रम में रहने वाले दिव्यांग राजकुमार भी केला भट्टा स्थित मतदान केंद्र पर वोट करने पहुंचे। करीब दो किलोमीटर की दूरी ई-रिक्शा से तय कर उन्होंने मतदान किया। उनका कहना है कि वोट करना हमारा अधिकार है। लोगों को बढ़चढ़कर इस पर्व में हिस्सा लेना चाहिए। दूसरे कामों को छोड़कर मतदान करना बहुत जरूरी है। एक-एक वोट से हम सांसद चुनते हैं। इसके बाद चुने गए सांसद सरकार बनाते हैं। अच्छी सरकार बनाने के लिए वोट बहुत जरूरी है।

गाजियाबाद में कुल 13719 दिव्यांग मतदाता

गाजियाबाद लोकसभा सीट में कुल 13719 दिव्यांग मतदाता हैं। मतदान के लिए सुबह से ही दिव्यांग मतदाता पहुंचने शुरू हो गए। देर शाम तक दिव्यांग केंद्रों पर पहुंचे। दि्व्यांगों के लिए बूथों पर व्हीलचेयर का भी इंतजाम किया गया था। हालांकि केवल एक व्हीलचेयर होने से दिव्यांगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting LIVE: गाजियाबाद में शाम 5 बजे तक हुआ 48.22% मतदान, धौलाना में सबसे अधिक पहुंचे वोटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.