Move to Jagran APP

गाजियाबाद में सपा ने भाजपा, कांग्रेस और बसपा को दिया झटका, पार्षद समेत कई नेता पार्टी में हुए शामिल

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस से दो महिला पार्षद शहरोज परवीन तसमीन चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की राजनगर मंडल की प्रभारी रहीं अनुष्का सिंह ने भी सपा की सदस्यता ले ली है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 05:35 PM (IST)
गाजियाबाद में सपा ने भाजपा, कांग्रेस और बसपा को दिया झटका, पार्षद समेत कई नेता पार्टी में हुए शामिल
गाजियाबाद में सपा ने भाजपा, कांग्रेस और बसपा को दिया झटका, कई नेता पार्टी में हुए शामिल

गाजियाबाद [अभिषेक सिंह]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा होने के बाद नेताओं के पाला बदलने का काम जोर पकड़ लिया है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस से दो महिला पार्षद शहरोज परवीन, तसमीन चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की राजनगर मंडल की प्रभारी रहीं अनुष्का सिंह ने भी सपा की सदस्यता ले ली है। निर्दलीय पार्षद जयवीर राठौड़ भी सपा में शामिल हो गए हैं।

loksabha election banner

इससे पहले कांग्रेस को झटका देते हुए पार्षद जितेंद्र पाल व बसपा को झटका देते हुए पूर्व पार्षद राम नरेश पाल ने मंगलवार को सपा का हाथ थाम लिया। दोनों के साथ पाल समाज जिलाध्यक्ष आदित्य राय चंदेल, जिला महासचिव रोशन लाल पाल, भाजपा बूथ अध्यक्ष सत्यपाल, उमेश, मुकेश, ज्ञानेंद्र, नितिन, हरीराम, अन्नू, बृजपाल, हरेंद्र, वीकेएस पाल, गोविंद सिंह आदि भी सपा में शामिल हुए हैं।

सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि जिस तरह से इन दिनों समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, इससे स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद विकास के रुके हुए पहिये को गति मिलेगी। पाल समाज के नेताओं के सपा में शामिल होने का फायदा गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीट पर पार्टी को मिलेगा, इससे जिले में सपा और मजबूत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.