विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad में दो पक्षों में संघर्ष, घरों पर पथराव और दर्जनों राउंड फायरिंग; कई लोग घायल

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 11 Oct 2022 08:12 PM (IST)

Ghaziabad Clash मसूरी के इकला गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ...और पढ़ें

Ghaziabad में दो पक्षों में संघर्ष, घरों पर पथराव और दर्जनों राउंड फायरिंग
Ghaziabad में दो पक्षों में संघर्ष, घरों पर पथराव और दर्जनों राउंड फायरिंग

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। मसूरी के इकला गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने इकट्ठे होकर पथराव और कई राउंड फायरिंग की, जिसमें 5-6 लोगों के चोट आई है। किसी को भी गोली नहीं लगी है, सभी पत्थर व ईंट लगने से घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गांव में रहने वाला मोहित बजरंगी कई साथियों संग गली से गुजर रहा था। हनीफ और शकील के परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि मोहित व उसके साथियों ने बिना बात के गालियां देना शुरू कर दिया, जिसके विरोध पर उसने साथियों संग लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस नहीं पहुंची मौके पर

आरोप है कि लगातार यूपी 112 पर फोन करने पर भी सहायता नहीं मिली और पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही आरोपित फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: आवास विकास परिषद के गौड़ संस पर 350 करोड़ बकाया, बिना कंप्लीशन दिया फ्लैटों का कब्जा; FIR दर्ज