विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेटिंग ऐप से दोस्ती और सेक्स के लिए बुलाया, कपड़े उतार अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया; आठ गिरफ्तार

By vinit Edited By: Geetarjun
Published: Tue, 14 Jan 2025 10:43 PM (IST)

डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती और सेक्स के लिए बुलाकर कपड़े उतार अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का ...और पढ़ें

डेटिंग ऐप से दोस्ती और सेक्स के लिए बुलाया, कपड़े उतार अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
डेटिंग ऐप से दोस्ती और सेक्स के लिए बुलाया, कपड़े उतार अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

HighLights

  1. मधुबन बापूधाम में लगातार दो दिन में इंजीनियर और बैंककर्मी को डेटिंग ऐप के जरिए मित्रता कर सेक्स के लिए बुलाया।
  2. कमरे में कपड़े उताकर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, हत्या की भी धमकी दी।
  3. एक पीड़ित ने बदनामी के डर से मोबाइल पर ही एक लाख रुपये का लोन लेकर आरोपियों को धनराशि ट्रांसफर की।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डेटिंग ऐप के जरिए पुरुषों को दोस्ती कर सेक्स के बहाने बुलाकर उनके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मधुबन बापूधाम पुलिस ने ऐसे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती करते फिर सेक्स के लिए आमंत्रित करते थे।

पीड़ित जब बताए गए पते पर गए तो कमरे में पहुंचते ही कपड़े उतारकर उनके अश्लील फोटो-वीडियो बनाए और जान से मारने की धमकी देकर एक पीड़ित से 70 हजार रुपये और दूसरे पीड़ित से एक लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर करा लिए।

इसके बाद पीड़ितों को फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर भगा दिया। एक पीड़ित युवक इंजीनियर है, जबकि दूसरा पीड़ित बैंककर्मी है।

ग्राइंडर ऐप पर हुई दोस्ती

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को नोएडा की कंपनी में इंजीनियर संजय नगर निवासी युवक ने सोमवार को शिकायत देकर बताया कि उसकी कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन ग्राइंडर ऐप पर चैट करते समय एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। उसने रविवार शाम पीड़ित को मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के सूर्या गार्डन में सेक्स एक्टिविटी करने के नाम पर बुलाया।

चार व्यक्ति पहले से थे मौजूद

पीड़ित जब बताए गए पते पर पहुंचा तब चार व्यक्ति पहले से ही मौजूद थे। कमरे में घुसते ही आरोपियों ने धक्का देकर युवक को कमरे में बंद कर लिया और मारपीट करते हुए पूरी तरह नग्न करने के बाद फोटो और वीडियो बना लिया। उसके बाद उन्होंने वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर रुपये मांगे।

पीड़ित ने किसी तरह अपने खाते से करीब 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए। उसके बाद आरोपियों ने पुलिस के पास जाने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर भगा दिया।

थ्रीसम सेक्स का झांसा देकर बुलाया 

पुलिस को पीड़ितों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों पीड़ितों को थ्रीसम सेक्स का झांसा देकर बुलाया था। ऐप के जरिये दोस्त बने युवक ने पीड़ित को बताया कि एक लड़की को बुलाकर दोनों उसके साथ संबंध बनाएंगे। लेकिन पीड़ित जब वहां पहुंचे तो कोई लड़की मौजूद नहीं थी। उन्हें बंधक बनाकर कपड़े उताकर उनके वीडियो और फोटो लेकर ब्लैकमेल किया गया।

सभी आरोपी एक दूसरे के परिचित

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी एक दूसरे के परिचित हैं। कपिल वर्मा और दीपक वर्मा दोनों भाई हैँ और प्रापर्टी का काम करते हैं। बाकी युवक निजी क्षेत्र में ही काम करते है।

बैंककर्मी ने ऑनलाइन लोन लेकर आरोपियों को दिए, तब पीछा छूटा

सोमवार रात को ही मधुबन बापूधाम थाने में एक बैंककर्मी युवक ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी आनलाइन चैटिंग ऐप के माध्यम से एक बाटम हो नाम की आइडी के व्यक्ति ने दोस्ती की। कुछ दिन बातचीत के बाद उन्हें सोमवार शाम सेक्सुअल एक्टिविटी के नाम पर सूर्या गार्डन के बाहर बुला लिया। वह जैसे ही सूर्या गार्डन के बाहर पहुंचा, वह व्यक्ति उन्हें एक मकान में ले गया, जहां सात लोग मौजूद थे।

उन्होंने कमरे में बंद करके मारपीट कर सारे कपड़े उतारकर नग्न कर दिया और फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे धमकाने लगे कि पैसा नहीं देगा तो वीडियो प्रसारित कर देंगे।

खाते में रुपये नहीं हैं, यह कहने पर हत्या की धमकी देने लगे। पीड़ित ने जान बचाने के लिए एक लाख रुपये मोबाइल पर आनलाइन लोन लिया और कुल एक लाख 18 हजार रुपये आरोपियों के बताए खाते में ट्रांसफर कर अपनी जान बचाई। इसके बाद थाने जाकर पुलिस से शिकायत कर दी।

पकड़े गए आरोपी

मधुबन बापधाम थाना पुलिस ने बुनकर मार्ट के पास से आठ आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। एसीपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में वसुंधरा सेक्टर-तीन निवासी कपिल वर्मा, अर्थला निवासी संदीप और नितिन चौहान, डीएलएफ अंकुर विहार निवासी दीपक वर्मा और अरूण उर्फ कार्तिक, लोनी के जवाहर नगर निवासी अभिषेक बालियान, वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी अभिषेक चौधरी और सूर्या गार्डन निवासी अर्जुन शर्मा हैं।

पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड अभिषेक चौधरी है। अभिषेक ने नौ जनवरी को ही सूर्या गार्डन में आठ हजार रुपये में मकान किराए पर लिया था। उसने परिवार के साथ रहना बताया था।

आरोपियों से नौ मोबाइल और 70 हजार रुपये बरामद

पुलिस ने आरोपियों से नौ मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसीपी का कहना है कि आरेापितों के बैंक खाते की जानकारी जुटाई जा रही है। शुरूआती जांच में दो ही मामले सामने आए हैं। हो सकता है कुछ पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत ही दर्ज न कराई हो। आरोपियों से पूछताछ कर पूर्व में किए गए अन्य घटनाक्रमों की जानकारी की जा रही है।