तालाब में डूब रहे किशोर को 20 मिनट तक लोगों ने की बचाने की कोशिश, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद के लोनी में अशोक विहार कॉलोनी स्थित तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 09:26 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 09:26 AM (IST)
गाजियाबाद लोनी (अजय सक्सेना)। कोतवाली क्षेत्र में अशोक विहार कॉलोनी स्थित तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में गम का माहौल है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
लोगों ने की बचाने की काफी मशक्कत
अशोक विहार कॉलोनी में इस्माइल परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे उनका बेटा सोनू 17 कॉलोनी स्थित तालाब में डूब गया। कॉलोनी के लोगों ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकालकर उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें