विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kisan Andolan: प्रदर्शनकारियों की जिद के बीच भाजपा गाजियाबाद में 26 नवंबर को निकालेगी ट्रैक्टर रैली

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 11:57 AM (IST)

Kisan Andolan प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आश्वासन के बाद भी दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बार्डर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा बरकरार ...और पढ़ें

Kisan Andolan: प्रदर्शनकारियों की जिद के बीच भाजपा गाजियाबाद में 26 नवंबर को निकालेगी ट्रैक्टर रैली
Kisan Andolan: प्रदर्शनकारियों की जिद के बीच भाजपा गाजियाबाद में 26 नवंबर को निकालेगी ट्रैक्टर रैली

नई दिल्ली/गाजियाबाद [आयुष गंगवार]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीनों नए केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी अब किसानों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आश्वासन के बाद भी दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बार्डर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा बरकरार है।  ऐसे में इस रैली को प्रदर्शनकारियों की जिद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 26 नवंबर को गाजियाबाद में नवयुग मार्केट, मोदीनगर और लोनी से रैली निकाली जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने के ऐलान के बाद किसानों के प्रदर्शन का अब कोई औचित्य नहीं बचा है। यह ठीक बात नहीं हैकि कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के बाद भी सिर्फ जिद के लिए किसान प्रदर्शनकारियों ने यूपी गेट पर कब्जा रखा है।

संजीव शर्मा ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर (शाहजहांपुर, टीकरी, सिंघु और गाजीपुर) पर किसान प्रदर्शनकारियों के रास्ता रोकने के चलते पिछले एक साल से आमजन परेशान हैं, इसीलिए भाजपा ट्रैक्टर रैली निकालकर बताएगी कि किसान यहां हैं और यूपी गेट पर जमे लोग किसानों की छवि बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उधर, इसके मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि ट्रैक्टर रैली एक संदेश देने के लिए निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों को जागरूक करना है। इस रैली के जरिए अधिक से अधिक किसानों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने कहा कि नवयुग मार्केट से निकलने वाली रैली जीटी रोड से होकर मेरठ रोड जाएगी। रैली मुरादनगर गंगनहर पर संपन्न होगी।