क्रांति दिवस : यूपी गेट पर दिल्ली की सत्ता को संदेश देकर वापस लौटे किसान
किसान दिल्ली में आधा किलोमीटर शांतिपूर्वक तरीके से जाकर अब वापस लौट रहे हैं। किसानों के नेता राकेश टिकैत ने लौटने की घोषणा की और अब किसान लौट रहे हैं।
गाजियाबाद, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) यूपी गेट पर किसान क्रांति दिवस मनाते हुए पंचायत कर रही है। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान यहां पर जुटे हैं। किसानों का कहना कि वे दिल्ली में प्रवेश करेंगे। हालांकि इसके बाद यूपी गेट से किसानों ने दिल्ली में कूच की। शांति पूर्ण तरीके से दिल्ली में आधा किलोमीटर तक जाकर राकेश टिकैत ने लौटने की अपील की। इससे पहले किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन पुलिस-प्रशासन को सौंपा।
वहीं, मौके पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस भी दिल्ली जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद तैनात है। इस बार क्रेनें खड़ी की गई हैं, जिससे दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर सकें। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंच चुके हैं और बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद किसानों को संबोधित करेंगे। इसके मद्देनजर यूपी पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के यूपी गेट पर किसान क्रांति दिवस मनाने के कार्यक्रम के चलते मंगलवार दोपहर को मंडलायुक्त, मेरठ अनीता सी मेश्राम व पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ जोन आलोक सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था।
वहीं, गाजियाबाद के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से व्यवस्था की जानकारी ली थी और उन्हें दिशा-निर्देश दिया। इसके पहले सुबह किसान नेताओं व अपर जिलाधिकारी नगर ने यूपी गेट का निरीक्षण किया था।
मंडलायुक्त ने लिया जायजा
मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अनीता सी. मेश्राम व आलोक कुमार यूपी गेट पहुंचे। वहीं, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने दिल्ली की ओर जाने और आने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। साथ ही बुधवार को प्रस्तावित किसानों के पंचायत को लेकर जानकारी मांगी।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें अपनी तैयारियों से अवगत कराया। बताया कि कोशिश रहेगी कि किसानों को पुल के नीचे ही रहने दिया जाए। इससे संपर्क मार्ग व पुल के ऊपर आवागमन चलता रहेगा। राहगीरों को परेशानी नहीं होगी।
इससे पहले पश्चिमी यूपी से किसान संगठनों ने भी मार्च निकाला था और दिल्ली में अपनी कुछ मांगने मनवाने के बाद वापस लौटे थे।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक