विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Ghaziabad: पीएम के रोड शो से पहले प्रशासन सतर्क, कई किसान नेता किए गए नजरबंद

Published: Sat, 06 Apr 2024 12:56 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को अंबेडकर रोड पर रोड शो करेंगे। उससे पहले पुलिस ने कई किसान नेताओं के ...और पढ़ें

पीएम के रोड शो से पहले प्रशासन सतर्क, कई किसान नेता किए गए नजरबंद।
पीएम के रोड शो से पहले प्रशासन सतर्क, कई किसान नेता किए गए नजरबंद।

जागरण संवादाता, गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को अंबेडकर रोड पर रोड शो करेंगे। उससे पहले पुलिस ने कई किसान नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया है। पुलिसकर्मी सुबह करीब पांच बजे ही किसान नेताओं के घर पहुंच गई। महिंद्रा एन्क्लेव निवासी भाकियू (चढूनी) के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर के आवास पर पुलिसकर्मी सुबह करीब चार बजे पहुंच गए। 

मनोज नागर का कहना है कि पुलिसकर्मी उनके यहां बैठे हुए हैं। वह कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं। उनके संगठन के ही जिलाध्यक्ष मुरादनगर के सरना निवासी प्रमोद त्यागी और नंदग्राम निवासी भूपेंद्र त्यागी के यहां भी पुलिस पहुंची हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी किसी भी किसान नेता को हाउस अरेस्ट करने से मना कर रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि किसी भी किसान नेता के यहां पुलिस नहीं पहुंची है।