Move to Jagran APP

दिल्ली पुलिस ने यति नरसिंहानंद के साथियों को हिरासत में लिया, सुप्रीम कोर्ट से दया मृत्यु की मांग की

अपने बयानों को लेकर विवाद में रहने वाले श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के आठ साथियों को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। ये लोग सुप्रीम कोर्ट से दया मृत्यु की मांग करने गए थे।

By Ayush GangwarEdited By: JP YadavPublished: Fri, 07 Oct 2022 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 02:08 PM (IST)
दिल्ली पुलिस ने यति नरसिंहानंद के साथियों को हिरासत में लिया, सुप्रीम कोर्ट से दया मृत्यु की मांग की
दिल्ली पुलिस ने यति नरसिंहानंद के साथियों को हिरासत में लिया

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। अपने बयानों को लेकर विवाद में रहने वाले श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के आठ साथियों को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। ये लोग सुप्रीम कोर्ट से दया मृत्यु की मांग करने गए थे। फिलहाल सभी नौ लोगों को दिल्ली पुलिस के तिलक मार्ग थाना ले जाया गया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने यति नरसिंहानंद को बताया सिरफिरा

हमें दया मृत्यु प्रदान की जाए - यति नरसिंहानंद

यति नरसिंहानंद का कहना है कि आए दिन संतों को सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। इस कारण संतों में डर का माहौल है। इससे पहले कि उनकी हत्या की जाए, उन्हें दया मृत्यु दी जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर योगी सरोजनाथ, स्वामी कृष्णानंद गिरी, यति राम स्वरूपानंद, यति कृष्णानंद, यति रणविजयानंद, यति सत्यानंद, यति यतींद्रानंद व यति निर्भयानंद शुक्रवार को डासना स्थित शिव शक्ति धाम से सुप्रीम कोर्ट गए थे। कोर्ट में प्रवेश करने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यति नरसिंहानंद का कहना है कि अभी भी हमारा उच्चतम न्यायालय से हमारा अनुरोध है कि हमारी मृत्यु को तय समझ कर हमें और अन्य साथियों को दया मृत्यु प्रदान की जाए। 

यह भी पढ़ें - Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभ्रद टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

संत ने दी थी धमकी मिलने की फर्जी शिकायत

यति निर्भयानंद ने हाल में ही संन्यास लिया है, जो डा. अरविंद अकेला के नाम से जाने जाते हैं। डा. अकेला ने पिछले माह सर तन से जुदा की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे थाना सिहानी गेट पुलिस ने फर्जी बताते हुए कहा था कि डा. अकेला ने लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद डा. अकेला शिव शक्ति धाम जाकर संन्यास लेकर यति निर्भयानंद बन गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.