विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत के कई स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद, जानिए 4 से 12 अगस्त तक क्या रहेगा असर

Published: Tue, 04 Aug 2026 07:12 AM (IST)

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए 4 से 12 अगस्त तक नमो भारत के कई स्टेशनों ...और पढ़ें

नमो भारत ट्रेन की फोटो। जागरण आर्काइव

नमो भारत ट्रेन की फोटो। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. कांवड़ यात्रा के लिए नमो भारत के गेट बंद।

  2. 4 से 12 अगस्त तक लागू रहेगी यह व्यवस्था।

  3. ट्रेन संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए नमो भारत के कई स्टेशनों के कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।

यह व्यवस्था चार अगस्त से 12 अगस्त तक लागू रहेगी। इस दौरान संबंधित द्वारों की ओर स्थित पार्किंग सुविधाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य उपलब्ध प्रवेश और निकास द्वार खुले रहेंगे।

मोदीपुरम, मेरठ नार्थ, एमईएस कालोनी, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नार्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर और गुलधर स्टेशनों पर गेट संख्या दो बंद रहेगा।

ट्रेन के संचालन में कोई बदलाव

बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या दो और तीन, दुहाई स्टेशन पर गेट संख्या तीन व चार और गाजियाबाद स्टेशन पर गेट संख्या तीन और पांच को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इन गेटों की ओर स्थित पार्किंग का भी उपयोग यात्री नहीं कर सकेंगे।

नमो भारत ट्रेन संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 अगस्त 2026 तक सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच पूरे नमो भारत कारिडोर पर ट्रेन सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी। सभी ट्रेनें प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात दस बजे तक आठ-आठ मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के लिए CCTV निगरानी और हेल्प डेस्क शुरू

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में गर्भवती कांवड़िया ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, एसएसपी ने रखा गणेश-कार्तिकेय नाम