अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
थाना इंदिरापुरम के वैशाली सेक्टर-1 स्थित क्लाउड-9 में सोमवार को मृत मिली महिला की गला घोटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों के शक में आरोपित पति ने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित पति को बृहस्पतिवार दोपहर जेल भेज दिया।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : थाना इंदिरापुरम के वैशाली सेक्टर-1 स्थित क्लाउड-9 में सोमवार को मृत मिली महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों के शक में आरोपित पति ने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित पति को बृहस्पतिवार दोपहर जेल भेज दिया।
आरोपित पति प्रकाश महतो बिहार के भोजपुर का रहने वाला है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने हत्या करने की बात कबूल की है। उसे बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे सीआइएसएफ रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपित ने पूछताछ में बताया है कि वह क्लाउड-9 की एक सोसायटी में रंगाई पुताई का काम करता था। सोसायटी के बेसमेंट में बनी झुग्गी में वह पत्नी ममता के साथ रहता था। वह 20 दिन पूर्व पत्नी को गांव से लेकर आया था। उसका कहना है कि उनकी पत्नी का गांव में रहने वाले कई युवकों से अवैध संबंध था। वह मोबाइल पर उन युवकों से बात करती थी। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मानी। 30 सितंबर की रात उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। एक अक्टूबर को लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की बात कबूल की।