दिल्ली मेरठ मार्ग के किनारे भरा नाले का पानी, मुरादनगर में लोगों को हाे रही परेशानी
मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नाला बंद होने से जलभराव हो गया है। पिछले पांच दिनों से गंदा पानी सड़क ...और पढ़ें
-1774990621714_m.webp)
दिल्ली मेरठ मार्ग पर नाले का पानी फैला, मुरादनगर में जनजीवन अस्त-व्यस्त।
HighLights
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नाला बंद होने से जलभराव।
पांच दिनों से गंदा पानी सड़क और दुकानों में।
नगरपालिका ईओ ने जल्द सफाई का आश्वासन दिया।
संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ मार्ग के किनारे स्थित नाला बंद हो गया है। जिसके चलते नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क किनारे फैल गया है। पार्क की दीवार से लेकर सड़क किनारे तक गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण पार्क के आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं गंदा पानी आसपास की दुकानों में भी भर रहा है। जलभराव से परेशान लोगों ने नगरपालिका के ईओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की। अधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
आधा किलोमीटर तक सड़क किनारे गंदा पानी भरा
दिल्ली मेरठ मार्ग के किनारे से होकर एक गंदा नाला गुजरता है। नाले के द्वारा सड़क किनारे स्थित कॉलोनियों का पानी बड़े माइनर तक पहुंचता है। बीते पांच दिनों से ब्लाक मुख्यालय के निकट नाले का प्रवाह बाधित हो गया है, जिसके चलते ब्लॉक से लेकर रावली मार्ग के बीच करीब आधा किलोमीटर तक सड़क किनारे गंदा पानी भरा हुआ है।
जलभराव के चलते नाले आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ब्लॉक निकट ही डा आंबेेडकर पार्क है। पार्क के गेट के सामने और दीवार के किनारे पानी भरने से वहां आने वाले लोगों की गतिविधि प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा सड़क किनारे स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने भी पानी भर गया है। जलभराव से परेशान लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नगरपालिका के ईओ डा शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही नाले की सफाई करके जलभराव को खत्म किया जाएगा।
