विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के तीन रक्त केंद्रों पर लगा ताला, खून के रखरखाव में बड़ी लापरवाही आई सामने

Published: Wed, 01 Apr 2026 02:14 AM (IST)

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने तीन रक्त केंद्रों- हिंद चेरिटेबल, भारत सेवा चेरिटेबल और डीएस चेरिटेबल - ...और पढ़ें

गाजियाबाद के तीन रक्त केंद्रों के कामकाज पर लगी रोक।

गाजियाबाद के तीन रक्त केंद्रों के कामकाज पर लगी रोक।

HighLights

  1. तीन गाजियाबाद रक्त केंद्रों का संचालन तत्काल रोका गया।

  2. अनुचित रक्त रखरखाव और अधूरे रिकॉर्ड मुख्य कारण।

  3. केंद्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से गाजियाबाद के तीन रक्त केंद्र पर रक्त केंद्र के संचालन संबंधित सभी कामकाज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसकी वजह यहां पर जमा किए गए रक्त का ठीक से रखरखाव न करना, रजिस्टर में पूरी जानकारी अंकित न करना और टेस्टिंग पैरामीटर का पालन न किया जाना है।

विभाग की ओर से औषधि निरीक्षकों की अंतर जनपदीय टीम द्वारा उत्तर प्रदेश में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसायटी द्वारा संचालित कुल 42 रक्त केंद्रों पर जांच की गई। इसमें गाजियाबाद के 11 रक्त केंद्र शामिल हैं। 11 में से तीन रक्त केंद्र ऐसे मिले, जिसमें अभिलेखीय व रक्त केंद्र संचालन संबंधित कार्य में अनियमितता की जा रही थी।

तीन रक्त केंद्रों के कामकाज पर तत्काल प्रभाव से लगी रोक

इस कारण गाजियाबाद में संचालित हिंद चेरिटेबल ब्लड सेंटर, भारत सेवा चेरिटेबल ब्लड सेंटर, डीएस चेरिटेबल ब्लड सेंटर में कामकाज पर तत्काल प्रभाव से राेक लगाई गई है। इन रक्त केंद्रों का संचालन लोनी, विजयनगर और मेरठ रोड पर किया जा रहा था।

केंद्र संचालकों को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी स्थानीय औषधि निरीक्षकों को सौंपी गई है। नोटिस का जवाब मिलने पर संबंधित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 13 साल बाद नवीन हत्याकांड के तीन दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सात-साल की सजा