विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के मुरादनगर में दूषित पानी का कहर, हेपेटाइटिस-बी से जूझ रहे हजारों लोग

Published: Wed, 11 Feb 2026 07:57 AM (IST)

मुरादनगर की ईदगाह, सहबिस्वा और मालिकनगर कॉलोनियों में दूषित पानी एक गंभीर समस्या बन गया है। लगभग पांच हजार लोग ...और पढ़ें

सफाई न होने के कारण ओवरफ्लो नालियां। जागरण

सफाई न होने के कारण ओवरफ्लो नालियां। जागरण

HighLights

  1. मुरादनगर की कॉलोनियों में दूषित पानी की गंभीर समस्या

  2. दूषित पानी के कारण हर घर में मिल रहे हेपेटाइटिस के मरीज

  3. गंदे नाले और औद्योगिक अपशिष्ट से भूजल प्रदूषित

विजयभूषण त्यागी, मुरादनगर। नगर की सहबिस्वा, ईदगाह और मालिकनगर कॉलोनी में रहने वाले करीब पांच हजार लोगों के लिए दूषित पानी की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। इन कॉलोनियों में घर के नलों में आने वाला पानी इस कदर दूषित है कि इसे पीना तो दूर, सूंघना भी कठिन है।

नल से निकलने के कुछ देर बाद ही पानी पीला हो जाता है।इन कॉलोनी के लोगों को मजबूरी में नगरपालिका के टैंकर से या खरीदकर पानी पीना पड़ता है। कई स्थान पर लोग दो किलोमीटर चलकर पानी लेकर आते हैं।

दूषित पानी पीने के कारण कॉलोनी के प्रत्येक घर में हैपेटाइटिस बी के मरीज मिल रहे हैं। बीमारी से कॉलोनी में कई लोगों की मौत हो चुकी है। नालियों की सफाई की न होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। के चलते आए दिन लोगों की मौत हो रही हैं। लोगों की शिकायत है कि नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग के लोग उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 समस्या का प्रमुख कारण गंदा नाला

दूषित पानी की समस्या का प्रमुख का कारण ईदगाह और सहबिस्वा कालोनी के बीच से गुजरने वाला नाला है। जर्जर हो चुके नाले के कारण कालोनी और आसपास के क्षेत्र की जमीन में गंदा पानी रिस रहा है।जिसके चलते भूजल भी दूषित हो चुका है। लोगों के घरों में लंबे समय से दूषित पानी निकल रहा है।

Modinagar Khabar (3)

कॉलोनी में भूजल प्रदूषण और गंदगी का कारण है गंदा नाला।जागरण

इसके अलावा नगर में बड़े पैमाने पर चलने वाले हैंडलूम इकाई भी जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। कई स्थान पर इन इकाइयों का गंदा पानी बिना ट्रीट किये ही नालों में छोड़ दिया जाता है।

हफ्तों तक कॉलोनी में सफाईकर्मी नहीं आते हैं। सफाई न होने के ओवरफ्लाे नालियों से गंदा गलियों में भरा रहता है। वर्षा होने पर गलियों में पैदल चलना भी कठिन हो जाता है।

-

- मोहम्मद खालिद

सात साल से नाले की सफाई नहीं हुए है। जरा सी वर्षा होने पर गंदा पानी आसपास की गलियों में भर जाता है। नाले में डूबकर कई बच्चों की मौत हो चुकी है।

-

- इमरान

कॉलोनी में दूषित पानी को लेकर अधिकारी गंभीर हैं। कॉलोनी में पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन डल चुकी हैं। जल्द ही घरों में पानी जाने लगेगा। फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है। नाले की सफाई भी जल्द कराई जाएगी

-

- डा. शैलेंद्र कुमार सिंह, ईओ, मुरादनगर

दूषित पानी के कारण पांच हजार से अधिक लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। आए दिन कालोनी में बच्चे व बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन इसलिए बारे में कार्रवाई नहीं कर रहा है।